21 December: आज की रात सबसे लंबी, बनाइये अच्छे-अच्छे पकवान और कीजे मस्ती, जानते हैं क्यों

21 December: आज की शाम को खास बनाइये, बढ़िया पकवान खाइए और परिवार तथा दोस्तों के साथ घर की गर्माहट में बैठ कर आनंद उठाइये।

Written By :  Neel Mani Lal
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-21 08:57 GMT

सबसे बड़ी रात 21 दिसंबर (फोटो- सोशल मीडिया)

21 December: आज यानी 21 दिसम्बर। ये खास दिन और खास रात वाला है। क्योंकि इस बार 21 दिसम्बर को साल की सबसे लंबी रात और सबसे लंबा दिन हो रहा है। पिछले साल 22 दिसंबर(22 December) को ऐसा हुआ था। लेकिन इस बार एक दिन पहले 21 दिसंबर (21 December Day) को ही सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात(21 December Night) हो रही है।

सो, आज की शाम को खास बनाइये, बढ़िया पकवान खाइए और परिवार तथा दोस्तों के साथ घर की गर्माहट में बैठ कर आनंद उठाइये। हां, याद रखियेगा, आज की रात (today temperature) का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से कम रहने का फोरकास्ट है।

क्यों होता है ऐसा

पृथ्वी को एक काल्पनिक रेखा जिसे भूमध्य रेखा कहते हैं वो भागों में बांटती है। एक तरफ दक्षिणी गोलार्द्ध और दूसरी तरफ उत्तरी गोलार्द्ध। चूंकि पृथ्वी 23.5 डिग्री पर झुकी हुई है इसलिए जब सूर्य की किरणें ज्यादा देर तक दक्षिणी गोलार्द्ध की ओर पड़ती है तब उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन होता है और सबसे बड़ी रात होती है।

फोटो- सोशल मीडिया

इसी तरह उत्तरी गोलार्द्ध पर जब सूर्य की किरणें अधिक समय के लिए पड़ती है। तो दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन और रात सबसे बड़ी होती है। ऐसा आम तौर पर 21 जून को होता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि विंटर और समर सोल्सटाइल्स (summer solstice and winter solstice) से पता चलता है कि पृथ्वी 23.5 डिग्री अपने अक्ष पर झुकी है। इसका असर मानव जीवन पर भी देखा जाता है।

सेकेंडों का फेर

आज के दिन सूर्यास्त कुछ सेकेंड पहले ही होता है। लेकिन सूर्यास्त की प्रक्रिया काफी पहले से शुरू हो जाती है सो दोपहर जल्दी ढल जाती है। रोशनी मद्धम हो जाती है और लगता है शाम जल्दी हो गई। और जब शाम जल्दी हो गई तो फिर रात भी जल्दी आ जाती है।वैसे, अन्य दिनों की अपेक्षा सूर्यास्त में सिर्फ 1 या 2 सेकेंड का अंतर होता है।

यानी आज सिर्फ 1 सेकेंड दिन छोटा होगा और कल फिर एक सेकेंड ज्यादा देर तक सूर्य रहेगा। 2020 में 21 दिसंबर को दिल्ली में सुबह 7.10 बजे सूरज उगा था और शाम 5.29 बजे अस्त हो गया यानी 10 घंटे 19 मिनट और 3 सेकेंड तक सूरज रहा. वहीं, 22 दिसंबर को दिन 10 घंटे 19 मिनट और 4 सेकेंड का हुआ था।

विंटर सोल्सटिस (Winter solstice) के तुरंत बाद ही ईसाइयों का मुख्य त्यौहार क्रिसमस डे (christmas day) मनाया जाता है। विंटर सोल्सटिस को जो कि ठण्ड के मौसम में पड़ता है, इस समय पर दक्षिणी गोलार्द्ध में समर सोल्सटिस रहता है, इसे ऑस्ट्रेलिया के लोग डेरेवेंट नदी में डुबकी लगा कर मनाते है।

Tags:    

Similar News