Aaj Ka Mausam: आपके शहर में कैसा रहेगा आज का मौसम, IMD ने बताया कहां होगी बारिश

Aaj Ka Mausam- आज के मौसम की जानकारी IMD ने जारी की है। फटाफट नजर डालते हैं कि आज बारिश कहां होगी।

Written By :  Shivani
Newstrack :  Network
Update: 2021-09-02 01:33 GMT
बारिश में सड़क पर लोग (Photo Ashutosh Tripathi)

Aaj Ka Mausam : अगस्त में जमकर बादल बरसे। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच कई इलाकों में अब बारिश पर ब्रेक लग गया है। दिल्ली- हरियाणा और कुछ राज्यों में मानसूनी हवा कमजोर पड़ने से मानसून ब्रेक की स्थिति बनी और कम बारिश देखने को मिली। हालांकि सितंबर में अभी कई क्षेत्रों में बारिश के आसार बने हुए हैं। यूपी, दिल्ली और हरियाणा में फिलहाल कुछ दिन हल्की बारिश हो सकती है। यही हाल आज के मौसम का है। आज भी मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने बारिश के संकेत दिए हैं। 

आज के मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जारी किया है। फटाफट नजर डालते हैं कि आज बारिश कहां होगी (Barish Kaha Hogi Aaj)। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली -एनसीआर, हरियाणा और यूपी में कुछ घंटो में बारिश हो सकती है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

UP Me Barish Aaj- उत्तर प्रदेश में आज भी झमाझम बारिश होगी। जानकारी के मुताबिक, आज मथुरा में बारिश के आसार हैं। मथुरा के अलावा गोकुल, वृन्दावन , बरसाना और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्य बारिश हो सकती है। आगरा, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, खातौली, नजीबाबाद, चांदपुर, हस्तिनापुर और शामली में दो घंटो में बारिश के आसार हैं।

Delhi Ka Mausam Aaj-आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण-दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, और सेंट्रल दिल्ली में बिजली की गरज के साथ बरसात होने के आसार हैं।

Full View

Haryana Me Aaj Ka Mausam- हरियाणा के पानीपत, गोहाना, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और आसपास के इलाकों में आज बारिश होगी।

उत्तराखंड के रुड़की समेत कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। झारखंड और बिहार में भी तेज बारिश हो सकती है।

कल का मौसम कैसा रहेगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

3 September Ka Mausam: कई राज्यों में 3 और 4 सितम्बर को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मध्य और पश्चिम भारत में अगले दो दिन मौसम की गतिविधि तेज हो जाएगी।। उत्तर पश्चिम भारत में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। उत्तर पूर्व भारत में आज और कल मध्यम से भारी बारिश होगी और बाद में बारिश में गिरावट आएगी।

यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हिमाचल में कल तेज बारिश हो सकती है। 4 सितम्बर को मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट (Barish Ka Alert) जारी किया है। तमिलनाडु और केरल में भी तेज बारिश की संभावना है। उत्तराखंड में तो रेड अलर्ट है। बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News