Chandra Grahan: शुरू साल का आखिरी चंद्रग्रहण, जानें भारत में कब और कहां दिखेगा

Chandra Grahan Today: साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज दोपहर 12:48 से शुरू हो चुका है, जो कि शाम 4:17 पर समाप्त होगा।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update: 2021-11-19 08:28 GMT

चंद्रग्रहण (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Chandra Grahan Today: सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) की शुरुआत हो चुकी है। साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण (2021 Ka Akhri Chandra Grahan) आज दोपहर 12:48 से शुरू हो चुका है, जो कि शाम 4:17 पर समाप्त होगा। यह 580 साल का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण (Sabse Lamba Chandra Grahan) है, जिसकी कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट और 24 सेकंड होगी। इससे पहले सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 18 फरवरी 1440 को लगा था यानी करीब 580 साल पहले। अब इतना लंबा चंद्र ग्रहण 8 फरवरी 2669 को देखने को मिलेगा। 

बता दें कि यह आंशिक चंद्र ग्रहण (Anshik Chandra Grahan) है, ऐसे में सूतक मान्य नहीं होगा। साथ ही यह चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Kaha Dikhega) भारत के कुछ ही हिस्सों में देखा जा सकेगा। आज का आंशिक चंद्र ग्रहण नॉर्थ और साउथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत की बात करें तो पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों, खास तौर पर अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में ही चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। दोपहर 2.34 मिनट (Lunar Eclipse 2021 Timing) पर इन राज्यों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। 

ज्योतिष देवेंद्र भट्ट के अनुसार, "कार्तिक शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार, को लगने वाला खंडग्रास चंद्र ग्रहण, भारत के सुदूर पूर्वोत्तर अरूणांचल प्रदेश में दृष्ट है। भारतीय समयानुसार 12:49 बजे पर प्रारंभ होगा और 16:17 बजे मोक्ष (समाप्त) होगा। इसकी कुल अवधि 3 घंटा 29 मिनट है। चंद्र ग्रहण के मध्य का समय 14:34 मिनट पर है। इसका ग्रासमान 0.9742 होगा। रेखा स–द में प्रभावित क्षेत्र दर्शाया गया है।" 

बरतें यह सावधानी

चूंकि अखिल जम्बूदीप आर्यावर्त को भारत वर्ष कहा गया है इसलिए सुदूर पूर्व में होने के बावजूद सूतक का कोई मान्यता नहीं होगी लेकिन संदर्भित समय में भोजन न करें।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

कब लगेगा अगला चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2022 In India)? 

बात करें कि अब इसके बाद अगले चंद्र ग्रहण कब है (Agla Chandra Grahan Kab Hai) तो आज यानी 19 नवंबर 2021 के बाद अगला चंद्र ग्रहण (Agla Chandra Grahan) पूरे एक साल बाद 8 नवंबर 2022 को लगने वाला है।

चंद्र ग्रहण क्या है (Chandra Grahan Kya Hai)

जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य से चन्द्रमा पर जो प्रकाश पहुंचना होता है, वो पृथ्वी के द्वारा रुक जाता है। इसी स्थिति को चन्द्र ग्रहण कहा जाता है। आसान शब्दों में अगर समझें तो जब चंद्रमा पर प्रकाश पड़ना बंद हो जाए और चांद पर अंधेरा छा जाए, तो उसे ही चंद्र ग्रहण कहते हैं। चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा को ही होता है, क्योंकि सूरज और चांद के बीच पृथ्वी इसी दिन आती है। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News