अरविंद केजरीवाल को डर! केंद्र सरकार पंजाब चुनाव से पहले कर सकती है सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है, कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है।

Newstrack :  Network
Published By :  aman
Update: 2022-01-23 07:36 GMT

arvind kejriwal 

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने दावा किया है, कि प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) यानी ईडी पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) से पहले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को कभी भी गिरफ्तार कर सकती है। केजरीवाल ने कहा, उनके सूत्रों द्वारा उन्हें यह जानकारी मिली है। दिल्ली के सीएम ने कहा, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दो बार सत्येंद्र जैन के घर पर छापेमारी कर चुकी है, लेकिन कुछ भी नहीं मिला। 

केजरीवाल ने कहा, ईडी फिर अगर आना चाहती है तो उनका स्वागत है। क्योंकि आगे चुनाव है। और जब-जब बीजेपी चुनाव हारती है, वो सारी एजेंसियों को छोड़ देती है। ये जाहिर है कि रेड होगी, गिरफ्तारी भी होगी। उसका हमें डर नहीं। क्योंकि जब आप सच्चाई के रास्ते पर चलते हों तो ये बाधाएं आती ही हैं।' 

केजरीवाल-हमें आपकी रेड से डर नहीं लगता    

दिल्ली के मुख्यमंत्री कहते हैं, 'बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ईडी के साथ-साथ और भी एजेंसियां भेजना चाहे तो भेज सकती है। वो किसी को भी चाहे गिरफ्तार कर सकती है। क्योंकि हमने कभी गलत काम नहीं किया। मेरे ऊपर, मनीष सिसोदिया के ऊपर… हमारे 21 विधायकों को गिरफ्तार किया गया। सारे मामले कोर्ट गए। सभी छूट गए। सत्येंद्र जैन के मामले में भी क्या होगा। उनकी गिरफ्तारी होगी। चार-पांच दिन में उनकी कोर्ट से रिहाई हो जाएगी। हमें आपकी रेड से डर नहीं लगता।'

'हम चन्नी जी की तरह रोएंगे नहीं'

अरविंद आगे कहते हैं, 'हम चन्नी जी की तरह रोएंगे नहीं। चन्नी की तरह बौखलाएंगे नहीं। वो बुरी तरह बौखलाए हुए हैं। क्योंकि उन्होंने गलत काम किए हैं। ईडी के अफसर नोटों की गड्डियां गिन रहे थे। लोग देख रहे थे। सदमे में थे कि इन्होंने 111 दिनों में क्या कांड किया है। हमने कोई गलत काम नहीं किया, तो हम सब को कोई डर नहीं। 


Tags:    

Similar News