मुन्ना बजरंगी ही नहीं उसके गुर्गे अन्नू की भी जेल में हुई थी हत्या

Update: 2018-07-09 16:37 GMT

लखनऊ : माफिया मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या से अनुराग त्रिपाठी मर्डर की याद ताजा हो गई। बजरंगी के गैंग के सबसे खास गुर्गे अनुराग त्रिपाठी उर्फ अन्नू त्रिपाठी की गोली मारकर वर्ष 2005 में वाराणसी जेल में हत्या की गई थी।

ये भी देखें : मुन्ना बजरंगी मर्डर: वो 5 कारण जो माफिया बृजेश सिंह की तरफ कर रहे हैं इशारा!

उस समय अन्नू नैनी सेंट्रल जेल में बंद था। वाराणसी में उसके विरुद्ध मुकदमे चल रहे थे। एक बार अन्नू वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से पुलिस सुरक्षा में इलाहबाद लौट रहा था था, तभी हमला हुआ। इस घटना में एक सिपाही और दरोगा घायल हुए थे। इसके बाद त्रिपाठी को वाराणसी जेल में ट्रांसफर कर दिया गया।

मई 2005 में वाराणसी जेल के बैरक में अन्नू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप लगा संतोष गुप्ता उर्फ किट्टू पर। कुछ समय बाद पुलिस किट्टू को भी इनकाउंटर में मार गिराती है।

Tags:    

Similar News