Bulandshahr Rape Case: 9 महीने की बच्ची से दरिंदगी, खिलाने के बहाने ले गया था हैवान, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bulandshahr Rape Case: बुलंदशहर में इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। 9 महीने की अबोध बच्ची से दरिंदगी की वारदात को अंजाम दे डाला।

Report :  Sandeep Tayal
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-07-18 09:29 GMT

अबोध बच्ची (फोटो- सोशल मीडिया)

Bulandshahr Rape Case: बुलंदशहर में इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खुर्जा देहात में 9 महीने की अबोध बच्ची को खिलाने के बहाने ले जाकर 19 साल के दरिंदे ने दरिंदगी की वारदात को अंजाम दे डाला। अबोध बच्ची से रेप करने के बाद युवक फरार हो गया।  पुलिस ने हैवान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 साल का युवक गांव की 9 माह की अबोध बच्ची को खिलाने के बहाने उसकी दादी की गोद से ले गया। कुछ देर खिलाने के बाद युवक अबोध बच्ची को एक खेत मे ले गया और उसके साथ दरिंदगी की वारदात को अंजाम दे डाला।

लोगो में रोष व्याप्त

हद तो तब हो गयी जब दरिंदे ने दरिंदगी के बाद पीड़ित बच्ची को रोते हुए वापस उसके घर छोड़ गया। बच्ची रोटी रही चुप नहीं हो रही थी, गुप्तांगों से रक्तस्राव हो रहा था। मामले को बच्ची के परिजन भांप गये और आनन फानन में पुलिस को मामले की सूचना दी। गांव में भी लोगो में रोष व्याप्त हो गया। 

परिजनों ने बच्ची को खुर्जा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत होने के कारण पीड़ित बच्ची को हायर मेडिकल सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया है। एसपी देहात हरेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।




 


गुहार: दरिंदे को फांसी चढ़ा दो साहब

मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से पीड़ित बच्ची का दादा सिर्फ यही कह रहा था कि मुझे न्याय चाहिए, दरिंदे को गोली मार दो, या फांसी चढ़ा दो ,इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। दरिंदे को फांसी चढ़ाने की सरेआम गुहार पीड़ित बच्ची का दादा पुलिस से लगा रहा था।

Tags:    

Similar News