Fake Currency Case: अन्तर्राज्यीय जाली नोट तस्कर गैंग का रू.25000 का इनामी बदमास गिरफ्तार

Fake Currency Case: काफी समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। ये पाकिस्तान व बांग्लादेश में छपे नकली नोटों को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाता था।;

Written By :  Anant kumar shukla
author icon
Update:2023-02-14 21:16 IST
Fake Currency Case

Fake Currency Case (Social Media)

  • whatsapp icon

Fake Currency Case: यूपीएटीएस को बड़ी कामयाबी हांथ लगी है। 25 हजार का का इनामी बदमास पकड़ा गया। अभियुक्त आलमगीर शेख उर्फ लल्टू शेख अंतरराज्यीय जाली नोट तस्कर गैंग का सदस्य है। काफी समय से पुलिस को इसकी तलाश थी। ये पाकिस्तान व बांग्लादेश में छपे नकली नोटों को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाता था।

यहां से मिला सुराग

यूपीएटीएस द्वारा 22 नवंबर, 2022 को दीपक मंडल पुत्र काशीनाथ मंडल, निवासी जोयनपुर, थाना- वैष्णव नगर, जनपद- मालदा, पश्चिम बंगाल को एक लाख रूपये के जाली भारतीय मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस सम्बन्ध में थाना शाहगंज, प्रयागराज में मुकदमा संख्या 150/22, धारा 489बी / 489सी में पंजीकृत किया गया था।

दीपक मंडल से पूछताछ मे अभियुक्त आलमगीर शेख उर्फ लल्टू शेख का नाम प्रकाश में आया था। इस पर कार्यवाही करते हुए वांछित एवं रु. 25000 का पुरस्कार घोषित अभियुक्त आलमगीर शेख उर्फ लल्टू शेख को थाना वैष्णो नगर जनपद मालदा पश्चिम बंगाल से दिनांक 10 फरवरी, 2023 में UP ATS द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिसको ट्रांजिट रिमांड मे लेकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पाकिस्तान में छपे नोटों को देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाता था

अभियुक्त आलमगीर शेख उर्फ लल्टू शेख एवं इसका गैंग पाकिस्तान में छपे एवं भारत-बांग्लादेश बार्डर से सटे पश्चिम बंगाल के मालदा जनपद से तस्करी कर भारत के अलग-अलग राज्यों में जाली नोट पहुचाने का कार्य करता है। बरामद जाली नोट को बड़ी ही चालाकी से वास्तविक नोटों की तरह दिखने के लिए वाटर मार्क और आरबीआई पट्टी लगाकर छद्म रूप में प्रयोग किया जाता है।

Tags:    

Similar News