बेटी को गर्भवती करने के आरोपी पिता पर फूटा वकीलों का गुस्सा, जमकर पीटा

Update: 2016-04-01 12:57 GMT

आगरा: बेटी का लगातार शारीरिक शोषण कर गर्भवती करने के आरोपी पिता को शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में आरोपी के आने की खबर मिलते ही वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना थाना शाहगंज के ज्ञासपुरा की है।

आरोपी पर वकीलों ने किया हमला

-दर्जनों की संख्या में माहिला-पुरुष वकीलों ने न्यायलय परिसर को घेर लिया।

-इसे देख पुलिस के हाथ-पैर फूल गए।

-पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद वकीलों ने आरोपी पिता की जमकर धुनाई की।

-पिटाई से आरोपी अचेत हो गया था।

भारी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को अपर न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार के समक्ष आरोपी को पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

बेटी की ओर से अपने पिता पर बलात्कार और गर्भवती करने के बयान के बाद पुलिस ने पिता उमेश को नामजद कर हिरासत में ले लिया था।

पास्को कोर्ट के जज के न होने के कारण आरोपी को 8 नंबर कोर्ट में पेश कराने के लिए जैसे ही पुलिस कोर्ट से बाहर निकली महिला वकीलों ने आरोपी को पीटना शुरू किया।

अब लोगों को इंतजार है कि 6 माह की गर्भवती को न्याय में क्या हासिल होता है।

Tags:    

Similar News