पत्नी की हत्या कर पार्क में झूल गया फांसी के फंदे पर, दहेज हत्या या कुछ और !

Update: 2018-01-05 13:12 GMT

 

नोएडा : श्रमिक कुंज के एक मकान में महिला का शव मिला। महिला के गले पर चोट के निशान थे। उसकी नाक से खून निकल रहा था। महिला के पिता ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। सुबह से पुलिस आरोपी पति की तलाश में दबिश दे रही थी। दोपहर में पति का शव सेक्टर-132 स्थित एक पेड़ से लटका मिला। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में मामला गृहक्लेश का है।

सेक्टर-93 स्थित श्रमिक कुंज के 301सी में रविंद्र अपनी पत्नी पिंकी के साथ रहता था। शादी के तीन साल हो चुके थे। घर की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए दोनों ही प्राइवेट जॉब करते थे। रविंद्र शारदा अस्पताल में इलेक्ट्रिशियन था। जबकि पिंकी फेज-2 स्थित एक कंपनी में काम करती थी। बताया गया दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। यह झगड़ा दहेज को लेकर होता था। दहेज का आरोप पिंकी के पिता जगदीश ने लगाया। दामाद के नाम यह शिकायत जगदीश ने फेज-2 थाने में दी थी।

जगदीश ने बताया कि सुबह जब पिंकी को फोन किया तो उसने नहीं उठाया। इसके बाद वह घर पहुंचे। यहा पिंकी की लाश अंदर के कमरे में बेड पर थी। फेज-2 पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पति रविंद्र की तलाश करने लगी। पिंकी की लाश मिलने के महज छह घंटे बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस के पास एक फोन और आया।

जानकारी मिली एक व्यक्ति ने सेक्टर-132 स्थित पार्क में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने जांच पड़ताल की शिनाख्त रविंद्र की हुई। बताया जा रहा है कि रविंद्र ने पहले पत्नी की गलाघोट कर हत्या की इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने रविंद्र के शव को कब्जे में लिया है। प्राथमिक जांच में मृतका के गले पर निशान है। दम घुटने से ही उसकी मौत प्रतीत हो रही है।

गुरुवार रात हुआ था झगड़ा

पड़ोसियों की माने तो दोनों के बीच अक्सर किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। वित्तीय स्थिति को बेहतर करने के लिए दोनों ही नौकरी करते थे। हालांकि पिंकी के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बताया गया कि गुरुवार रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिसके बाद गुस्से में आकर रविंद्र ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

डर की वजह से आत्महत्या या वजह कुछ ओर

पत्नी की हत्या के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी पति ने आत्महत्या की या वजह कुछ ओर थी। इसकी जांच पुलिस कर रही है। एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही यह पता चल सकेगा कि ऐसा क्यों हुआ। फिलहाल मौत की वजह का सही पता पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के बाद ही किया जा सकेगा।

 

 

Tags:    

Similar News