पहले की 16 हत्याएं, शवों के साथ करता कुकृत्य, फिर खाता था उन्हीं का मांस, खूंखार सीरियल किलर 'डामर' की रूह कंपाने वाली कहानी

Milwaukee Monster: इस अपराधी ने 16 हत्याएं की। वह अपने शिकार को पहले भरोसे में लेता और उसके साथ खाता-पिता फिर अचानक उसका काम तमाम कर देता था।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update:2023-02-15 13:06 IST

serial killer Jeffrey Dahmer (photo: social media )

Milwaukee Monster: दुनिया में एक से बढ़कर एक सीरियल किलर हुए हैं, जिसकी हैवानियत ने इंसान के अंदर छिपे दानव को दिखाया है। इन खूंखार अपराधियों ने अपने हरकतों से बताया है कि किस तरह इंसानों के बीच रहने वाला कोई शख्स भी दैत्य बन सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही हत्यारे के बारे में बताएंगे, जिसने अपने अपराधों से पूरे अमेरिका को हिला दिया था। इस अपराधी ने 16 हत्याएं की। वह अपने शिकार को पहले भरोसे में लेता और उसके खाता-पिता फिर अचानक उसका काम तमाम कर देता था।

कौन था सीरियल किलर जेफरी डामर ?

अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में स्थित है मिलवौकी शहर। यहां एक शख्स रहता था, जेफरी डामर। उसके खूंखार चरित्र को देखते हुए उसे बाद में मिलवौकी मॉनस्टर यानी मिलवौकी का आदमखोर कहा जाने लगा था। डामर न केवल लोगों को मारता था बल्कि हत्या के बाद उनके शवों के साथ गलत कृत्य करता था। यहां तक की वो इंसानी मांस का सेवन भी करता था। इसलिए उसे मीडिया में कसाई और राक्षस भी कहा जाने लगा था।

जानें कब की पहली हत्या ?

अमेरिकी पुलिस के अनुसार, जेफरी डामर ने 1978 में अपना पहला शिकार किया था। उसने 19 साल के एक लड़के स्टीव हिक्स को लिफ्ट दी और उसे अपने घर ले गया। यहां उसने उसे शराब पिलाई और उसके साथ दोस्ती का ढ़ोंग रचा। स्टीव जब जाने लगा तब डामर ने पीछे से उसके सिर पर जिम के डंबल से जोरदार वार किया। स्टीव वहीं जमीन पर धराशायी हो गया। जेफरी ने अपने बेसमेंट में उसके शव के कई टुकड़े किए, फिर उसे दफना दिया। दो साल बाद यानी 1980 में उसने दूसरी हत्या की। इस बार उसने एक समलैंगिक लड़के को शिकार बनाया। साल 1990 तक उसने इसी तरह से हत्या करता रहा। इस दौरान वह 16 लोगों को निर्दयतापूर्वक मार चुका था।

इस तरह आया पकड़ में

साल 1991 में जेफरी डामर अपने 17वें शिकार के तलाश में था और उसे वह मिल भी गया। उसने ट्रेसी एडवर्ड्स नामक शख्स को अपने घर बुलाया और उसके साथ खाया-पिया। इस दौरान एडवर्ड्स को डामर के बारे में आभास हो गया और वह सब कुछ समझ गया था। इसके बाद उसने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। भागकर वह सीधे पुलिस स्टेशन गया और सारी बात बता दी। इसके बाद पुलिस जब डामर के घर पहुंची और तलाशी ली, तो वह हैरान रह गई। उसके घर में रखे फ्रीज और फ्रीजर से इंसानी अंग मिले। कुछ समय के लिए तो पुलिसवाले भी डर गए थे। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि वह बॉर्डरलाइन पर्सनैलिटी डिसऑर्डर, स्किज़ोटाइपल पर्सनालिटी डिसऑर्डर और साइकोटिक डिसऑर्डर से पीड़ित था।

जेल में हुई थी डामर की मौत

दूसरों की हत्या करने वाला जेफरी डामर भी उसी मौत मरा। दरअसल, डामर को उसके कुकृत्यों के लिए 15 मामलों में उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 नवंबर 1994 को जेल के बाथरूम में एक कैदी ने उसकी हत्या कर दी।

Tags:    

Similar News