यूपी : प्रसाद खाने से महिलाओं की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Update: 2017-04-03 16:42 GMT

शाहजहांपुर : यूपी के शाहजहांपुर में नवरात्रि में हो रही पूजा का प्रसाद खाने से 7 महिलाओं की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये भी देखें :Xiaomi फैन फेस्टिवल: एक रुपए में Redmi Note 4 खरीदने का मौका, दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी मिलेगी छूट

थाना सदर बाजार के जलाल नगर में राजीव सक्सेना के घर पर आज नव दुर्गा के उपलक्ष्य में पूजा का आयोजन किया गया था। इसी पूजा में आस पास की कई महिलाओं को पूजा में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। पङोस की ही मिठाई की दुकान से मिठाई मंगवाकर उसे प्रसाद के रूप में महिलाओं को खाने के लिए दिया गया। जैसे ही महिलाओं ने प्रसाद खाया तो कुछ देर के बाद सभी को उल्टी और चक्कर आना शुरू हो गया। एक साथ कई महिलाओं की हालत बिगड़ने पर हडकंप मच गया।

आनन फानन में सात महिलाओं को जिला अस्पताल लाया गया जहां सभी को इलाज दिया जा रहा है। डाक्टरों की माने तो सभी को 12 घन्टे की देखभाल के लिए अस्पातल में रखा गया है। बीमार महिलाओं में पूनम, सीता देवी, सुमन वर्मा, गीता शर्मा, सुमन लता, शालीनी, कुसुमा हैं।

बीमार पूनम ने बताया कि उनके घर के पङोस मे राजीव के घर मे नवरात्र के मौके पर पूजा की जा रही थी। जिसमे उन लोगों को बुलाया गया था। पूजा खत्म होते ही राजीव ने सबको प्रसाद दिया। प्रसाद के रूप मे मिठाई खाई तो उल्टी और चक्कर आने लगे। देखते ही देखते वहां पर मौजूद सात महिलाओ ने प्रसाद खाया और सभी बेहोश होन लगी। जिसके बाद सबको अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

वहीं ईएमओ राहुल यादव ने बताया कि कुछ देर पहले सात महिलाओ को भर्ती कराया गया है।जिनको उल्टियां हो रही है। सभी बेहोशी की हालत हालत में है फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर है उपचार किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News