सौतेले बेटे ने हथौड़ी मारकर की मां की हत्या, राजधानी के गोमतीनगर का मामला

Update: 2017-04-06 14:15 GMT

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर में गुरुवार (6 अप्रैल) को गोमती नगर में दिनदहाड़े महिला की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सौतेले बेटे विनोद मिश्रा ने मां की हथौड़ी से मारकर हत्या कर दी।

जान बचाने के लिए मां के करीबी विशाल यादव ने गोली चलाई। विशाल यादव की गोली से सौतेला बेटा विनोद मिश्रा घायल हो गया। बताया जाता है कि सौतेली मां से विशाल की नजदीकी बेटे को नागवार गुजरी। पुलिस ने विशाल और विनोद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना गोमतीनगर के विरामखंड में हुई।

आगे की स्लाइड में देखें घटना से जुड़ी तस्वीरें ...

Similar News