UP Crime News: एक क्लिक में पढ़ें मेरठ, फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद की आपराधिक वारदात

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपरधियों पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम रह रही है।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-08-28 08:19 GMT

जुर्म की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

UP Crime News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपरधियों पर पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम रह रही है। अपराधियों को पुलिस का खौफ तक नहीं रह गया है। बैखौफ होकर वह अपनी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।  फिरोजाबाद जिले में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबित यह मामला उत्तर गाजियाबाद और फिरोजाबाद से जुड़ा हुआ है। दरअसल गाजियाबाद के लोनी में दुर्गेश चौधरी नाम की महिला रहती है। जिसके यहां वसीम गार्ड की नौकरी करता है। वह काफी समय से वहीं रहता था। कुछ समय पहले वसीम के घर वाले उसका निकाह करा दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी फ़जाना 1 वर्ष का बच्चा अब उसके साथ रहते हैं।

युवक के सिर में मारी गोली

आज थाना रामगढ़ क्षेत्र के मक्का कॉलोनी में रहने वाले वसीम गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली उसके सिर में लगी है। वसीम के सर में गोली लगने की वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को हुई। जिसके बाद एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला कई थानों के पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

मृतक की पत्नी ने पति के साथी पर लगाया हत्या का आरोप

जिसके बाद मृतक वसीम की पत्नी फ़जाना ने आरोप लगाया है, कि इस हत्या के पीछे और कोई नहीं बल्कि उसका शौहर वसीम जहां गाजियाबाद में दुर्गेश चौधरी के यहां गार्ड की नौकरी करता था। उसी ने उसकी हत्या कराई है। वसीम की बेगम का यह भी कहना था कि वह महिला दुर्गेश चौधरी उसके शौहर वसीम को छोड़ना नहीं चाहती थी। इसलिए उसने अपने साथियों को साथ मिलकर वसीम की हत्या कर दी।

क्राइम की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)


पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हालांकि पुलिस ने मृतक महिला की बात सुनी है। जिसके बाद पुलिस ने वसीम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला ने मामले को लेकर कहा कि वसीम नाम के युवक की हत्या हुई है। उसकी पत्नी से बात हुई तो उनका कहना है गाजियाबाद के लोनी में दुर्गेश चौधरी नाम की महिला रहती है। वह वहां गार्ड की नौकरी करता था। उसके कुछ साथी उसके साथ आए और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। और सत्यता के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

फर्रुखाबाद में ट्रक चालक ने साड़ी के फंदे से लगाई फांसी

उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में थाना अमृतपुर में बीती रात ट्रक चालक ने साड़ी के फंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का है। जहां थाना अमृतपुर के ग्राम नगला हुसा निवासी 45 वर्षीय संजीव कुमार यादव पुत्र फूल सिंह ट्रक चलाने का कार्य करता था। वह शहर कोतवाली क्षेत्र के कादरी गेट-लकूला मार्ग पर स्थित बाबा विश्व नाथ स्कूल में किराये पर कमरा ले कर रह रहा था।

साड़ी का फंदा बनाकर संजीब ने लगाई फांसी

गांव में उसकी पत्नी मंजू देवी अन्य परिजनों के साथ रह रही थी। बीती रात संजीब ने उसकी विद्यालय में बाहर आंगन की ग्रिल से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सुबह जानकारी होने पर उसी विद्यालय में किराए का कमरा लेकर रह रहे संजीव के रिश्तेदार रामप्रकाश निवासी मुरचा रामनगर अरबल हरदोई ने परिजनों को सूचना दी।

घटना के बाद मृतक का भाई घटना स्थल पर पहुंचा

जिसके बाद मौके पर मृतक के छोटे भाई अजीत यादव पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज राजेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच पड़ताल की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जायेगा। घटना के सम्बन्ध में जांच की जा रही है।

मेरठ में डॉग स्कवायड ने हत्या के आरोपी का किया पर्दाफाश

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में डॉग स्कवायड के कुत्ते ने 45 वर्षीय महिला के हमलावरों को पकड़वा कर हत्या का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। दरअसल,थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के ग्राम पसवाड़ा में 19 अगस्त को खेत में 45 वर्षीय महिला की दरांती से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर इलाके के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश था। मृतका के परिजनों ने घटना के अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

हत्या की प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

हालांकि परिजन किसी से रंजिश की बात से भी इंकार कर रहे थे। ऐसे में पुलिस के लिए हमलावरों को तलाश करना चुनौती बना हुआ था। ऐसे में पुलिस का काम डॉग स्कवायड के कुत्ते ने उस समय आसान कर दिया जब हत्यारोपित महिला की घटनास्थल पर छूटी चप्पल और बालों को सूंघकर डॉग स्कवायड का कुत्ता उसके घर तक पहुंच गया। जिसके बाद पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस की सख्ती के बाद महिला ने अपना आरोप स्वीकार किए

महिला ने पहले तो अपना अपराध स्वीकार करने में आनाकनी की लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे महिला टूट गई और उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि गांव में एक किसान के यहां नौकरी करने वाले सुनील बैगा उर्फ छोटू पुत्र सुरेश बैगा निवासी ग्राम नागोई थाना जायसनगर जिला शहडोल (मध्य प्रदेश) से प्रेम प्रसंग था।

एक के दिन खेत में उन दोनों को मृतका ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। दोनों ने उसे समझाया लेकिन उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद दोनों ने महिला की हत्या कर दी। हत्यारोपित महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी सुनील को भी मध्य प्रदेश के हिरणपुरा से पकड़ लिया। हत्या में प्रयुक्त दरांती भी बरामद हो गई।

Tags:    

Similar News