BPSC: असिस्टेंट इंजीनियर के 1345 पदों की भर्तियां, जल्द करें आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 1345 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इनमें से कुछ पद पुनर्विज्ञाप्ति हैं। ये भर्तियां सिविल और मेकेनिकल विषयों के लिए राज्य के विभिन्न विभागों में की जाएंगी। आवेदन ऑफलाइन क जरिए करना होगा।

Update: 2017-11-17 08:03 GMT

नई दिल्ली: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने असिस्टेंट इंजीनियर के कुल 1345 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इनमें से कुछ पद पुनर्विज्ञाप्ति हैं। ये भर्तियां सिविल और मेकेनिकल विषयों के लिए राज्य के विभिन्न विभागों में की जाएंगी। आवेदन ऑफलाइन क जरिए करना होगा।

डाक से आवेदन 6 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल बिहार के मूल निवासियों को मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित श्रेणी के माने जाएंगे।

विज्ञापन संख्या के आधार पर पदों का विवरण

विज्ञापन संख्या : 02/2017

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), कुल पद : 1237

विभाग के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण

-पथ निर्माण विभाग, पद : 236 (अनारक्षित : 104)

-लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पद : 64 (अनारक्षित : 32)

-लघु जल संसाधन विभाग, पद : 58 (अनारक्षित : 44)

-जल संसाधन विभाग, पद : 284 (अनारक्षित : 196)

-भवन निर्माण विभाग, पद : 75 (अनारक्षित : 18)

-ग्रामीण कार्य विभाग, पद : 250 (अनारक्षित : 170)

-योजना एवं विकास विभाग, पद : 270 (अनारक्षित : 135)

विज्ञापन संख्या : 03/2017

असिस्टेंट इंजीनियर (मेकेनिकल), कुल पद : 102

विभाग के अनुसार रिक्तियों का वर्गीकरण

-लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पद : 06 (अनारक्षित : 03)

-लघु जल संसाधन विभाग, पद : 27 (अनारक्षित : 08)

-जल संसाधन विभाग, पद : 69 (अनारक्षित : 35)

विज्ञापन संख्या : 04/2017

असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), पद : 06 (अनारक्षित : 03)

यहां होगी नियुक्ति : पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

योग्यता (सभी पदों के लिए)

-मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी/ इंस्टीट्यूट से सिविल/ मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या डिप्लोमा हो। या इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के सेक्शन ए और बी की परीक्षा पास की हो।

एज लिमिट

-न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 37 साल।

-अनारक्षित वर्ग की महिलाओं, बिहार के पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 साल है।

-बिहार के एससी और एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 साल है।

Similar News