KCET 2022 Counselling: KCET 2022 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन 7 अक्टूबर से शुरू
KCET 2022 Counselling: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in के जरिए काउंसलिंग तिथि की जांच कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक की जाएगी।;
KCET 2022 Counselling schedule released and document verification from 7 october (Social Media)
KCET 2022 Counselling: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2022) की काउंसलिंग तिथि जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in के जरिए काउंसलिंग तिथि की जांच कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक की जाएगी। जबकि काउंसलिंग वेरीफिकेशन पेज 7 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच उपलब्ध कराई जाएगी।
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के मॉक सीट अलाटमेंट के नतीजे 13 अक्टूबर के बाद घोषित किया जाएगा, जबकि KCET अंतिम सीट अलांटमेंट रिजल्ट 17 अक्टूबर बाद जारी किया जाएगा। कॉलेज में रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर शाम 5:30 बजे तक है।
गौरतलब है कि कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों को बरकरार रखने के बाद केईए ने 1 अक्टूबर को संशोधित रैंकिंग लिस्ट घोषित की थी, जिसने पुनरावर्तकों के मूल्यांकन के लिए एक नार्मलॉइजेशन प्रक्रिया का प्रस्ताव रखा था।
काउंसलिंग शेड्यूल
डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराने की तिथि - 7 से 8 अक्टूबर, 2022
वेबसाइट से वेरीफिकेशन स्लिप डाउनलोड करने की तिथि - 7 से 10 अक्टूबर, 2022
KCET वेब विकल्प एंट्री 2022 -7 से 11 अक्टूबर, 2022
केसीईटी मॉक सीट अलाटमेंट परिणाम तिथि - 13 अक्टूबर
राउंड 1 सीट अलाटमेंट परिणाम तिथि - 17 अक्टूबर
मैथ समेत अन्य विषयों में कटेंगे इतने अंक
विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के अनुसार, रिपीटर्स का मूल्यांकन करने के लिए भौतिकी में छह अंक, रसायन विज्ञान में पांच और गणित में सात और 100 योग्यता अंकों के लिए कुल छह अंक काटे गए। समिति ने उम्मीदवारों के हितों की रक्षा के लिए आईटी से संबंधित सीटों को 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का भी सुझाव दिया।
इस साल केसीईटी परीक्षा 16, 17 और 18 जून को आयोजित की गई थी। कुल 2,16,559 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2,10,829 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।