Maharashtra SSC Results 2022: महाराष्ट्र बोर्ड अब इस डेट को नहीं जारी करेगा 10वीं के रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

Maharashtra SSC Results 2022: पहले से घोषित तारीख यानी 15 जून को जारी नहीं किए जाएंगे। देखें तो रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 17 लाख छात्रों को है।

Written By :  aman
Update: 2022-06-13 11:59 GMT

WBJEE Result 2022 Declared (प्रतीकात्मक चित्र)

Maharashtra SSC Results 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन यानी MSBSHSE कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम (Maharashtra Board Class 10th Results 2022) अब पूर्व घोषित तारीख पर जारी नहीं करेगी। बोर्ड द्वारा रिजल्ट (Maharashtra SSC Results 2022) जारी होने की तारीख में बदलाव किया है।

ये अलग बात है कि, बोर्ड द्वारा नई तारीखों और रिजल्ट जारी होने के समय की घोषणा अभी नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने की नई तारीख पर सस्पेंस जल्द ख़त्म हो जाएगा। फिलहाल बोर्ड द्वारा सिर्फ इतना कहा गया है कि MSBSHSE Class 10th Results 2022 पहले से घोषित तारीख यानी 15 जून को जारी नहीं किए जाएंगे। देखें तो रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 17 लाख छात्रों को है।

इस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट 

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि, रिजल्ट 20 जून से पहले ही घोषित किए जा सकते हैं। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) कक्षा 10वीं के बोर्ड परिणाम 2022 (Board Result 2022) को ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी किए जाएंगे। 

मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित हुआ था Exam

बता दें कि, महाराष्ट्र HSC और SSC परीक्षाएं इसी साल 15 मार्च से 4 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थीं। इस साल MSBSHSE ने दो साल बाद 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए ऑफलाइन परीक्षा (Offline Exam) आयोजित की। गौरतलब है कि, बीते वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से ऑफलाइन मोड़ में परीक्षा आयोजित नहीं हुई थी। इस साल पेपर टाइमिंग (Paper Timing) और मूल्यांकन मानदंड (Evaluation Criteria) दोनों में बदलाव किए गए हैं। शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए सिर्फ मुंबई में, लगभग 3,73,740 छात्र एसएससी बोर्ड परीक्षा (SSC Board Exam) के लिए उपस्थित हुए। वहीं, राज्य से कुल 14,49,664 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।

कैसा था पिछले सालों का रिजल्ट :

रिपोर्ट्स की मानें तो महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा परिणाम बीते दो सालों में बेहतर रहे हैं। अगर प्रतिशत के नजरिये से देखें तो साल 2021 में पास प्रतिशत छात्रों की संख्या 99.63 रही। जबकि, यही साल 2020 में कुल पास प्रतिशत 90.66 रहा था। 

कैसे चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड के रिजल्ट :

-कोई भी परीक्षार्थी सबसे पहले रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट maharesults.nic.in पर विजिट करें। 

- एक बार जारी होने के बाद रिजल्ट चेक करने के लिए इस लिंक पर जाएं- Maharashtra SSC Result 2022, ये आपको होम पेज पर मिलेगा। 

- इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

- इस पेज पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (Login Credentials) डालें और फिर उसे सबमिट कर दें। 

- इतना करते ही आपका महाराष्ट्र बोर्ड (Maharashtra Board) का 10वीं का रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा। 

-उसके बाद आप यहां से उसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

Tags:    

Similar News