3 Idiots 2 Update: आमिर खान की फिल्म 3 इंडियट्स 2 को लेकर बुरी खबर, टल गई फिल्म
3 Idiots Sequel Shooting Hold: आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल पर आया अपडेट, फिल्म की शूटिंग आमिर खान खान ने रोक दी है
3 Idiots Sequel Shooting On Hold (Image Credit- Social Media)
3 Idiots 2 Update: आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म 3 Idiots जोकि 2009 की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म को दर्शक आज भी बहुत पसंद करते हैं। इस फिल्म के डायलॉग और गाने आज भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। फिल्म कहानी से लेकर गाने सभी ने दर्शकों के दिलों में एक अलग छाप छोड़ी थी। इस समय जहाँ पर फिल्मों के सीक्वल का दौर चल रहा है। हर एक पुरानी फिल्म का सीक्वल बन रहा है। तो वहीं आमिर खान ने भी अपनी सुपरहिट फिल्म 3 Idiots के सीक्वल पर विचार किया। फिल्म के सीक्वल को लेकर कुछ समय पहले ही खबरं आनी शुरू हो गई। और कहा जाने लगा कि इस बार 3 Idiots 2 में तीन नहीं चार इंडियड्स होंगे। तो वहीं अब जाकर 3 Idiots के सीक्वल को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार आमिर खान ने फिल्म की शूटिंग अभी टाल दी है।
आमिर खान ने 3 इडियडट्स 2 के सीक्वल पर काम करने से अभी लगाई रोक (Aamir Khan Put Hold On 3 Idiots 2 Shooting Date)-
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली परियोजना फाइनल कर ली है। उन्होंने आशुतोष गोवारिकर की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को प्राथमिकता दी है और बहुप्रतीक्षित '3 इडियट्स' के सीक्वल को 2027 के मध्य तक के लिए टाल दिया है। अभिनेता ने ऐतिहासिक 1952 की भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज पर आधारित गोवारिकर की फिल्म को मुख्य रूप से स्क्रिप्ट की तैयारी के कारण प्राथमिकता दी है। जहां स्पोर्ट्स ड्रामा की स्क्रिप्ट अंतिम सुधारों के लिए तैयार है, वहीं राजकुमार हिरानी और अभिजात जोशी आमिर द्वारा एक और ड्राफ्ट मांगे जाने के बाद '3 इडियट्स' की पटकथा को फिर से लिख रहे हैं ताकि यह उम्मीदों पर खरी उतरे। इस परियोजना का सह-निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और हिरानी कर रहे हैं और अक्टूबर-नवंबर 2026 में शूटिंग शुरू करने के लिए प्री-प्रोडक्शन का काम पहले ही शुरू हो चुका है।
आमिर खान अपकमिंग मूवीज (Aamir Khan Upcoming Movies)-
आमिर खान की अपकमिंग फिल्म के बारे में बात करें तो आमिर खान आने वाले दिनों में सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म बटवारा को प्रोड्यूस कर रहे हैं। जोकि इसी साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होगी। इसके अलावा आमिर खान 3 इडियट्स के सीक्वल और अब आशुतोष गवाड़कर के स्पोर्ट ड्रामा में नजर आ सकते हैं। आमिर खान एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी प्रोडक्शन हाउस के तहत फिल्मों को प्रोड्यूस करने का काम कर रहे हैं।