Ranveer Singh पर FWICE द्वारा लगाए गए बैन को, सिर्फ ये एक इंसान बचा सकता है, जाने कैसे

Ranveer Singh Banned: रणवीर सिंह के ऊपर एफडब्लूआईसीई ने बैन लगा दिया है, उनके द्वारा लगाए गए बैन से केवल एक व्यक्ति उनको बचा सकता है

Update:2026-05-28 15:58 IST

Ranveer Singh FWICE Banned (Image Credit-Social Media) 

Ranveer Singh Banned: धुरंधर द रिवेंज की अभी सफलता का स्वाद ही रणवीर सिंह (Ranveer Singh) चख रहे थे कि तभी उनकी फिल्म Don 3 जिसको उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया था। उसकी वजह से चल रहा विवाद एक बार फिर से सामने आ गया है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने फरहान अख्तर और डॉन 3 की टीम के साथ सुलह कर ली है। लेकिन सोमवार को जब FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके Ranveer Singh के खिलाफ असहयोग प्रस्ताव पारित कर दिया। और उनको बैन करने की घोषणा की जिसके बाद ये मामला आग की तरह फैल गया। हर कोई इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय दे रहा है। तो वहीं FWICE ने ये भी बताया कि Ranveer Singh ने उनके द्वारा नोटिस भेजने के बाद भी उनकी टीम तरफ से किसी प्रकार का रिएक्शन नहीं आया। तो वहीं अब जाकर Ranveer Singh पर लगे बैन ने तुल पकड़ लिया है। बता ेद कि एक व्यक्ति उनको इस पूरे मामले से बचाने का काम कर सकता है। 

रणवीर सिंह पर लगे बैन को हटा सकते हैं प्रलय मूवी के डायरेक्टर जाने कैसे (Ranveer Singh New Movie Pralay Director Jai Mehta Saved Him)-

बता दे कि धुरंधर फिल्म की सफलता के बाद Ranveer Singh डॉन 3 की शूटिंग करने वाले थे। लेकिन फिल्म निर्मताओं से मतभेद की वजह से उन्होंने फिल्म की शूटिंग से कुछ समय पहले ही फिल्म को छोड़ दिया। जिसकी वजह फरहान अख्तर और डॉन 3 की टीम ने FWICE में उनके खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद FWICE ने उनपर बैन लगाने की घोषणा कि, बैन का मतलब ये नहीं की Ranveer Singh अब कभी किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकते हैं। FWICE के सदस्य अशोक पंडित ने बताया कि हम कोई कोर्ट नहीं जो उनपर बैन लगाएंगे। ये एक असहयोग प्रस्ताव हैं। 



तो वहीं बता दे कि Ranveer Singh पर लगे इस बैन को उनकी अपकमिंग फिल्म Pralay के डायरेक्टर जय मेहता बचा सकते हैं। जय मेहता, हंसल मेहता के बेटे हैं।  क्योंंकि आने वाले दिनों में वो रणवीर सिंह के साथ प्रलय मूवी बनाने जा रहे हैं। यदि इस मामले की वजह से उनकी फिल्म प्रलय पर कोई असर पड़ता है तो वो CCI में जाकर इसकी शिकायत कर सकते हैं। और अपने होने वाले नुकसान के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यदि उनकी फिल्म बनाने में किसी प्रकार की रूकावट आती है। CCI का काम है प्रतिस्पर्धा बनाए रखना और उपभोक्ता के हितों की रक्षा करना

रणवीर सिंह के अलावा एफडब्लूआईसीई ने इन एक्टर पर लगाया था बैन (FWICE Banned These Actor Before Ranveer Singh)-

 बता दे कि Ranveer Singh पर ही नहीं इससे पहले दिलजीत दोसांझ, कार्तिक आर्यन पर भी ये बैन लग चुका है। दिलजीत दोसांझ ने जब हानिया आमिर के साथ अपनी फिल्म रिलीज की थी। उसकी वजह से उनपर ये बैन लगा था। लेकिन इस बैन का असर उनकी अपकमिंग फिल्मों पर नहीं पड़ा। बॉर्डर 2 में भी नजर आएं थे। कार्तिक आर्यन पर भी ये बैन लग चुका है। लेकिन वो फिल्मों में काम कर रहे हैं। बता दे कि Ranveer Singh भी आने वाले दिनों में फिल्मों में काम करेंगे। इस बैन से उनको उतना नुकसान नहीं होगा।

Tags:    

Similar News