India's Got Latent Season 2: कैसा होगा इंडियाज़ गॉट लेटेंट का सीजन 2, कौन होंगे गेस्ट, कहां देख सकेंगे इसे, जानिए

India's Got Latent Season 2: समय रैना के शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट का नया सीजन कैसा होगा और इसे दर्शक कहां देख सकेंगे आइए जानते हैं।

Update:2026-05-28 21:14 IST

India's Got Latent Season 2

India's Got Latent Season 2: समय रैना अपना कमबैक कर चुके हैं, पिछले साल उनके शो "इंडियाज़ गॉट लेटेंट" को लेकर हुई कंट्रोवर्सी के बाद, उन्होंने अपनी धमाकेदार वापसी की। अपनी वापसी के साथ ही उन्होंने इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 का भी ऐलान कर दिया है। समय रैना ने जब से ऐलान किया है कि इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 आ रहा है, तभी से फैंस यह जानने के इंतजार में बैठे हैं कि ये शो कब से शुरू होगा, शो में कौन से गेस्ट आएंगे, हालांकि समय रैना ने अपने शो से जुड़ी अभी ज्यादा जानकारी तो नहीं दी है, लेकिन आज उन्होंने शो के सेट एक BTS तस्वीर शेयर की और जानकारी दी कि शूटिंग शुरू कर दी है, यह खबर सुन फैंस खुशी से उछल पड़े।

कैसा होगा समय रैना के इंडियाज़ गॉट लेटेंट का नया सीजन

समय रैना का शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट बेहद पॉपुलर हुआ करता था, शो की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी, लेकिन शो में बतौर गेस्ट आए रणवीर अल्लाहाबादिया ने बेहद वल्गर कमेंट कर दिया, जिसके बाद शो को बैन करने की मांग की गई, देश भर के लोगों ने नाराजगी जताई, पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई, अच्छी खासी कंट्रोवर्सी हो गई, जिसकी वजह से समय रैना को वो एपिसोड डिलीट करना पड़ा, इतना ही नहीं, इसके बाद उन्होंने शो के सभी एपिसोड अपने यूट्यूब चैनल से डिलीट कर दिए, हालांकि अब फिर वे शो के नए सीजन के साथ वापसी कर रहें हैं।


इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 के बारे में बताएं तो ये भी पहले सीजन की तरह ही होने वाला है। इंडियाज़ गॉट लेटेंट एक अनोखा शो है, जो अनफिल्टर्ड और रोस्टिंग कॉमेडी के लिए जाना जाता है, यह शो खासतौर पर आम लोगों के लिए एक प्लेटफार्म है, इस शो में कंटेस्टेंट्स को अपना अजीब गरीब टैलेंट दिखाने का मौका मिलता है, जो किसी काम का नहीं होता, वहीं शो के होस्ट व जजेज कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस को देखते हुए उनके साथ खुलकर हंसी-मजाक और रोस्टिंग करते हैं।

कहां आएगा इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2

समय रैना का शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 समय रैना के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ही आएगा, हालांकि समय रैना ने अब तक ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन शो के पहले सीजन की तरह ही इसके दूसरे सीजन के भी यूट्यूब पर ही रिलीज होने की पूरी संभावना है।

कौन होगा शो का पहला गेस्ट

रिपोर्ट्स के अनुसार, समय रैना के शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट सीजन 2 में बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी नजर आने वाले हैं। पहले एपिसोड की शूटिंग में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जैसी अभिनेत्रियां शामिल हुई हैं, जिसकी तस्वीरें भी इंटरनेट पर लीक हो गई थी। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को समय रैना के इस शो में देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Full View
Tags:    

Similar News