Ranveer Vs Farhan: रणवीर सिंह व फरहान अख्तर की लड़ाई में कूदे भाईजान, कहा- मीडिया में तमाशा..
Salman Khan On Ranveer Singh Vs Farhan Akhtar: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच डॉन 3 मूवी के चलते अनबन चल रही है और वहीं अब सलमान खान भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं, आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
Salman Khan On Ranveer Singh Vs Farhan Akhtar: डॉन 3 फिल्म विवादों में घिरी है, क्योंकि रणवीर सिंह ने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। मालूम हो कि रणवीर सिंह डॉन 3 में लीड रोल निभाने वाले थे, लेकिन उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया, जिसके बाद से जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। रणवीर सिंह के इस कदम से दुखी होकर फरहान अख्तर ने उनके खिलाफ FWICE में शिकायत भी की, जिसके बाद FWICE ने रणवीर को बैन कर दिया है, वहीं अब इस मैटर में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपनी टांग अड़ा दी है, उन्होंने रणवीर सिंह और फरहान अख्तर को शांति से ये मैटर सुलझाने को कहा है।
रणवीर सिंह-फरहान अख्तर की लड़ाई में कूदे सलमान खान
सलमान खान को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का गॉडफादर कहना गलता नहीं होगा, क्योंकि वे हमेशा मुश्किल समय में लोगों की मदद करने के लिए आगे आ जाते हैं, जिसके लिए बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स उनकी तारीफ भी करते हैं। सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वे किसी के सुख में शामिल हों या ना हों, लेकिन दुख में जरूर शामिल होते हैं, ऐसे में अब इंडस्ट्री में इतना बड़ा मैटर हो गया है तो भला भाईजान कैसे पीछे रहते, उन्होंने भी इस मामले में अपना ओपिनियन दिया, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया में तमाशा किए बिना इस मामले को सुलझाया जाए।
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान अभिनेता रणवीर सिंह को बहुत मानते हैं और फरहान अख्तर को भी वे उतना ही मानते हैं। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे अपने-अपने प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचाए बिना अपने मुद्दों को सुलझाने का अनुरोध किया। उन्होंने फरहान को समझाया कि क्रिएटिव मतभेद दशकों से इंडस्ट्री में चला आ रहा है, जो बेहद आम बात है और उन्होंने रणवीर से भी लंबी बातचीत की और उनकी बात को समझा। अब देखना होगा कि सलमान खान से बातचीत के बाद फरहान अख्तर और रणवीर सिंह इस मैटर को आपस में सुलझा लेंगे या फिर कुछ नया बवाल खड़ा होगा।