Amitabh Bachchan करना चाहते थे, इस एक्ट्रेस की हत्या, बिग बी को कहा कुख्यात गैंगेस्टर
Amitabh Bachchan Praveen Babi Relationship: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी का रिश्ता एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है, पूजा भट्ट ने किया शॉकिंग खुलासा
Pooja Bhatt On Amitabh Bachchan Praveen Babi Relation (Image Credit-Social Media)
Pooja Bhatt Amitabh Bachchan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट एक बार फिर से सुर्खियों का हिस्सा बन गई है। लेकिन इस बार पूजा भट्ट के सुर्खियों में रहने की वजह उनके द्वारा सदी के महानायक यानि Amitabh Bachchan को लेकर दिए जाने वाला बयान है। पूजा भट्ट ने अपने द्वारा दिए हुए एक इंटरव्यू में बताया कि Amitabh Bachchan इस एक्ट्रेस की हत्या की कोशिश करना चाहते थे। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
पूजा भट्ट ने कहा अमिताभ बच्चन करना चाहते थे परवीन बॉबी की हत्या (Pooja Bhatt On Amitabh Bachchan Parveen Babi Relation)-
पूजा भट्ट का एक इंटरव्यू इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में पूजा भट्ट ने Amitabh Bachchan के बारे में कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि- परवीन बॉबी की जिंदगी बहुत दुख भरी थी। उनके साथ अंतिम समय में जोकुछ हुआ वो ठीक नहीं था। वो अमिताभ बच्चन के बारे में इंटरव्यू दे रही थी, कि वो अभी भी उन्हें जान से मारना चाहते हैं। आखिरी समय में उनके साथ जोकुछ हुआ ठीक नहीं था।
परवीन बॉबी और अमिताभ बच्चन के बीच क्या हुआ था (What Happend Between Parveen Babi And Amitabh Bachcha)-
परवीन बॉबी और अमिताभ बच्चन ने एक साथ काफी फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यश चोपड़ा की फिल्म दीवार से जबरदस्त सफलता मिली थी। तो वहीं इन दोनों की ऑन स्क्रिन जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद इनके ऑफ स्क्रिन अफेयर की खबरें आने लगी थी। Amitabh Bachchan ने इन अफवाहों के बीच परवीन बॉबी से दूरी बना ली क्योंकि जया बच्चन के साथ उनकी शादी हो चुकी थी। परवीन बॉबी ने कहा कि Amitabh Bachchan उनको जान से मारने की कोशिश कर रहे हैं। उनका अपहरण करने की कोशिश की है। परवीन ने एक पत्रिका में कहा, “अमिताभ बच्चन एक कुख्यात अंतरराष्ट्रीय गैंगस्टर हैं। उन्हें मेरी जान से मार दिया गया है। उनके गुंडों ने मेरा अपहरण कर लिया और मुझे एक द्वीप पर रखा गया, जहां उन्होंने मेरी सर्जरी की और मेरे कान के ठीक नीचे एक ट्रांसमीटर या चिप लगा दी।” उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन बाद में पता चला कि परवीन सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित थीं। यह एक ऐसी चिकित्सीय बीमारी है जो व्यक्ति की सोचने और व्यवहार करने की क्षमता को प्रभावित करती है। बच्चन ने भी इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "उनकी बीमारी की प्रकृति ऐसी थी कि वह लोगों से बहुत डरती थीं और तरह-तरह के अत्यधिक भ्रम और मतिभ्रम से ग्रस्त रहती थीं।"