Rakhi Sawant ने FWICE को दी धमकी Ranveer Singh को बैन करने पर, फरहान अख्तर को सुनाई खरी-खोटी, देखें

Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने रणवीर सिंह को बैन किए जाने पर दी प्रतिक्रिया कहा- दम है तो सलमान खान को बैन करके दिखाओ, भड़की फरहान अख्तर पर

Update:2026-05-28 13:48 IST

Rakhi Sawant Video Viral To Defend Ranveer Singh FWICE Banned (Image Credit- Social Media)

Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर अपने बड़बोले पन की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। वो कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं। जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बनी रहती हैं। Rakhi Sawant अक्सर पैप्स के कैमरों में कैद होती है। और बॉलीवुड में चल रहे मुद्दों पर अपनी बेबाक राय देती हैं। इस बार Rakhi Sawant ने बॉलीवुड में इस समय Ranveer Singh के बैन होने की खबरों पर अपनी राय दी है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

राखी सावंत ने रणवीर सिंह को बैन करने पर एफडब्लूआईसीई को दिया मुँहतोड़ जवाब (Rakhi Sawant Video To Defend Ranveer Singh FWICE)-

बॉलीवुड अभिनेत्री Rakhi Sawant से पैप्स ने रणवीर सिंह को FWICE द्वारा बैन किए जाने पर सवाल पूछा, जिसपर Rakhi Sawant ने अपनी राय रखी, उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी सावंत ने कहा- रणवीर सिंह को बैन करने पर मुझे गुस्सा आ रहा है, ये लोग रणवीर सिंह से जलते हैं, वो सुपरस्टार है, दम है तो मेरे सलमान भाई को बैन करके दिखाए, एक-एक को उड़ा-उड़ाकर बैंड बजा देगा, रणवीर सिंह अपनी मेहनत से आया है, दीपिका रणवीर अपने दम पर आया है, FWICE आप लोग चलते हैं रणवीर सिंह से लगातार सुपरहिट फिल्में है, दम है सलमान खान को बैन करके दिखाओ, फरहान अख्तर जिसने रणवीर सिंह की शिकायत की है। उसकी खुद की फि्लमें नहीं चती हैं, वो रणवीर सिंह के नाम पर फेम हासिल कर रहा है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं। 



रणवीर सिंह को डॉन 3 छोड़ने की वजह से FWICE ने उनपर बैन लगाने की घोषणा की है। उन्होंने रणवीर सिंह पर पूरी तरह से बैन नहीं लगाया है। बल्कि उन्होंने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग प्रस्ताव जारी किया है। उन्होंने रणवीर सिंह को तीन बार नोटिस भी दी थी। लेकिन रणवीर सिंह की टीम की तरफ से इसपर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा के बाद रणवीर सिंह की टीम ने उनसे संपर्क किया था। 

Tags:    

Similar News