Shakti Shalini Nana Patekar Look: हॉरर मूवी शक्ति शालिनी के सेट से नाना पाटेकर का फर्स्ट लुक लीक

Shakti Shalini Nana Patekar Fist Look Leak: हॉरर मूवी शक्ति शालिनी के सेट से नाना पाटेकर का फर्स्ट लुक लीक हो गया है, जाने कब आएगी फिल्म

Update:2026-05-28 12:39 IST

Shakti Shalini Horror Movie Nana Patekar Frist Look Leak (Image Credit-Social Media)

Shakti Shalini Nana Patekar Look: मैडॉक की हॉरर यूनिवर्स की साल की सबसे चर्चित फिल्म Shakti Shalini जिसमें पहले कियारा आडवानी लीड रोल में नजर आने वाली थी। लेकिन कियारा ने प्रेग्नेंसी के चलते फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। जिसके बाद इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर सैयारा मूवी फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा को इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर कास्ट किया गया। तो वहीं Shakti Shalini Movie के सेट से पहले अनीत पड्डा का फर्स्ट लुक वायरल हुआ था। अब जाकर नाना पाटेकर का शक्ति शालिन के सेट से फर्स्ट लुक लीक हो गया है। 

शक्ति शालिनी मूवी के सेट से नाना पाटेकर का फर्स्ट लुक हुआ लीक (Shakti Shalini Movie Nana Patekar First Look Leak)-

Shakti Shalini में अनीत पड्डा लीड रोल में नजर आएंगी। ये तो पहले ही तय हो चुका है। अब फिल्म के सेट से नाना पाटेकर का फर्स्ट लुक लीक हुआ है। Shakti Shalini मूवी के सेट से नाना पाटेकर की कई सारी तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें नाना पाटेकर एक बाबा के लुक में नजर आ रहे हैं। जिन्होंने मैरून कलर की पगड़ी पहनी है। और काले रंग का ड्रेस कैरी किया गया है। इसके साथ ही भभूत लगाए हुए नजर आ रहे हैं। जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं। 


इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि Shakti Shalini मूवी नाना पाटेकर एक बाबा का किरदार निभा रहे हैं। जैसा कि सभी को पता है कि ये एक हॉरर मूवी में और फिल्म में अनीत पड्डा डबल रोल में नजर आएंगी। शक्ति और शालिनी दोनों किरदार में नजर आएँगी। एक बुरी शक्ति और एक अच्छी शक्ति दोनों का टक्कर देखेंगे को मिलेगा। और नाना पाटेकर का लुक देखकर लग रहा है कि वो बुरी शक्ति का सामना करने वाले साधु या फिर त्रातिंक का किरदार निभा सकते हैं। 

शक्ति शालिनी मूवी कब रिलीज होगी (Shakti Shalini Movie Release Date)-

अनीत पड्डा और नाना पाटेकर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Shakti Shalini सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। इसी दिन शाहरूख खान की किंग मूवी भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दोनों की टक्कर देखने लायक होगी। 

Tags:    

Similar News