Aakhri Sawal Collection Day 1: अच्छे रिव्यू के बाद भी कुछ खास कलेक्शन नहीं कर पाई संजय दत्त की फिल्म

Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1: संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जानिए फिल्म ने कितना किया कलेक्शन

Update:2026-05-16 07:30 IST

Aakhri Sawal Collection Day 1: धुरंधर 2 की अपार सफलता के बाद संजय दत्त ने एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर ली है। बता दे कि, संजय दत्त की फिल्म Aakhri Sawal आज सिनेमाघरोंं में रिलीज हो गई है। फिल्म में संजय दत्त के अलावा नामाशी चक्रवर्ती जोकि मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं। वो लीड रोल में हैं। Aakhri Sawal के रिलीज से पहले ही काफी विवाद देखने को मिला है। तो वहीं फिल्म के रिलीज के बाद यूएई में फिल्म को बैन कर दिया गया है। क्योंकि वहाँ के सेंसर बोर्ड ने फिल्म में और कट्स करने की मांग की थी। लेकिन निर्माताओं ने इस बात को नहीं माना, जिसकी वजह से UAE में इस फिल्म को बैन कर दिया गया। इसके बाद भी क्रिटिक्स द्वारा इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू दिए गए हैं। चलिए जानते हैं Aakhri Sawal ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक कितना कलेक्शन किया है। 

आखिरी सवाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (Aakhri Sawal Box Office Collection Day 1)-

अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित संजय दत्त और नामाशी चक्रवर्ती की फिल्म Aakhri Sawal आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आखिरी सवाल फिल्म में अमित साध, समीरा रेड्डी, नीतू चंद्र, त्रिधा चौधरी, मृणाल कुलकर्णी, हरसिमरन ओबेरॉय और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और भारत के सामाजिक-राजनीतिक इतिहास से जुड़े विवादों जैसे विषयों को छूती है, साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी विवादास्पद घटनाओं पर भी ध्यान केंद्रित करती है।

आखिरी सवाल फिल्म का आज सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की फिल्म पति पत्नी और वो दो के साथ मुकाबला है। इसके अलावा साउथ सिनेमा की फिल्म करूप्पु जिसमें सूर्या और तृषा कृष्णन लीड रोल में हैं। तो वहीं इन फिल्म का असर संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल पर भी देखने को मिला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय दत्त की फिल्म आखिरी सवाल ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा आना बाकी है। क्रिटिक्स ने फिल्म का अच्छा रिव्यू दिया है। अब देखने लायक होगा कि क्या आने वाले समय में ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब साबित होगी। और अच्छा कलेक्शन कर पाएगी।  

Tags:    

Similar News