कंगना के घर मातम: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, अभिनेत्री ने दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के दादा ब्रम्हाचंद रनौत का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते सोमवार को मंडी जिले में उनके पैतृक गांव भाँबला में निधन हो गया।

Update: 2020-12-15 04:13 GMT
कंगना रनौत के दादा ब्रम्हाचंद रनौत का निधन, अभिनेत्री ने किया ये ट्वीट

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के दादा ब्रम्हाचंद रनौत का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे,जिसके चलते सोमवार को मंडी जिले में उनके पैतृक गांव भाँबला में निधन हो गया।

अस्पताल में हुआ निधन

आपको बता दें, ब्रह्मचंद डायरेक्टर इंडस्ट्री के पद से रितायल हुए थे, और काफी समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को ऊना ज़िला के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी चिता को बड़े बेटे और कंगना रनौत के पिता अमरदीप रनौत ने मुखाग्नि दी। कंगना रनौत के दादा ब्रह्मचंद के निधन पर इस मौके पर अंत्येष्टि में सरकाघाट के विधायक कर्नल इन्द्र सिंह ठाकुर,एमपीसी के चेयरमैन दलीप ठाकुर,राजेन्द्र भुट्टो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

ये भी पढ़ें: राणा दग्गुबाती के ऐसे खतरे में पड़ गई थी जान, ये थी बड़ी वजह

लोगों ने जताया शोक

वही पूर्व मंत्री रंगीला राम राव किक बॉक्सिंग संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा कृषि उपज एवं विपनण समिति के उपाध्यक्ष दलीप ठाकुर सरकाघाट कांग्रेस अध्यक्ष सचिन वर्मा हमारी आवाज संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शर्मा ने शोक जताया है।

कंगना रनौत का ट्वीट

आज शाम मै अपने पैतृक घर पहुंची क्योंकि मेरे दादा ब्रह्मचंद रनौत कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जब तक मै घर पहुंची, उनका निधन हो चुका था। वह करीब 90 साल के थे और अब भी उनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का था। हम सब उन्हें डैडी कहते थे। ओम शांति।



ये भी पढ़ें: ऋतिक का अफेयर: कंगना की आई याद, किया ऐसा तो भड़की ऐक्ट्रेस

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News