Pawan Singh का नाम सुन Akshara Singh ने बनाया मुंह, वीडियो देख भड़के पॉवर स्टार के फैंस

Akshara Singh On Pawan Singh: भोजपुरी की शेरनी अक्षरा सिंह एक बार फिर पवन सिंह की वजह से लाइमलाइट में आ गईं हैं, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-03 18:26 IST

Akshara Singh On Pawan Singh (Photo- Social Media)

Akshara Singh On Pawan Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी अक्षरा सिंह ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में पवन सिंह के बारे में बात की, जिसके बाद से एक बार फिर वे लोगों की नजरों में आ गईं हैं। जी हां! अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर अपना रिएक्शन दिया ही, साथ ही अपनी लव लाइफ को लेकर भी शॉकिंग खुलासा किया। बता दें कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे फेवरेट कपल माने जाते थे, दोनों के बीच अटूट मोहब्बत थी, लेकिन पवन सिंह ने अक्षरा सिंह का दिल तोड़ दिया, जिसके बाद से दोनों के बीच दुश्मनी शुरू हुई। वहीं अब एक बार फिर अक्षरा सिंह अभिनेता पवन सिंह पर बयान देकर सुर्खियों में आ गईं हैं

अक्षरा सिंह का बयान हुआ वायरल

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का रिश्ता जब टूटा था, उस दौरान अक्षरा सिंह सदमे में चली गईं थीं, जिसके बाद उन्होंने सरेआम पवन सिंह पर कई इल्जाम लगाए, इन सब विवाद को कई साल बीत चुके हैं, ऐसे में अक्षरा सिंह इन सबके बारे में ज्यादा बात नहीं करनी चाहतीं, लेकिन जब भी वे किसी इंटरव्यू या पॉडकास्ट का हिस्सा बनती हैं, उनसे पवन सिंह को लेकर सवाल पूछ ही लिया जाता है, वहीं अब फिर एक हाल ही में इंटरव्यू में अक्षरा सिंह से पवन सिंह से जुड़ा सवाल पूछा गया, जिसके जवाब के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा मुंह बनाया, जिसे देख पॉवर स्टार के फैंस भड़क भी सकते हैं।


अक्षरा सिंह से हाल ही में एक इंटरव्यूअर ने पूछा कि पवन सिंह के बारे में कुछ अच्छी चीजें, जो उन्हें अब तक याद हो? इसका जवाब देते हुए अक्षरा सिंह पहले थोड़ी देर सोच में पड़ जाती हैं, फिर जोर से ठहाके लगाकर हंसती हैं.... और कहती हैं - अच्छाई......फिर थोड़ी देर रुकती हैं और बोलती हैं - जितना अच्छा किया उससे ज्यादा तो.... फिर वो अजीब आ मुंह बनाती हैं.... और कहतीं हैं - इतना ज्यादा अच्छा किया है कि अच्छाई ही नहीं याद आ रहा है.... कुछ भी याद नहीं आ रहा सर... देखिए! हमारी इंडस्ट्री में काम करते हैं वो, बतौर गायक वो बहुत अच्छे हैं, मैं उन्हें अच्छा एक्टर नहीं मानती, अच्छा एक्टर तो मैं निरहुआ को मानती हूं, वो सबसे बेहतरीन एक्टर हैं, उससे ज्यादा मैं किसी के बारे में कुछ नहीं जानती।"

अक्षरा सिंह द्वारा पवन सिंह के लिए दिया गया ये बयान चर्चाओं में आ गया है और यूजर्स इस वीडियो पर धड़ल्ले से कमेंट भी कर रहें हैं, पवन सिंह के फैंस तो अक्षरा सिंह को खरी खोटी सुना रहें हैं। एक फैन ने कहा जिसकी वजह से आज इंडस्ट्री में है, उसके लिए मुंह बना रही है, इसी तरह कई और भद्दे कमेंट्स दिख रहें हैं।

Tags:    

Similar News