Raja Shivaji Collection Day 3: महाराष्ट्र की बनी सबसे बड़ी फिल्म राजा शिवाजी,क्या छावा को करेगी पीछे
Raja Shivaji Box Office Collection Day 3: रितेश देखमुख की फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अबतक कितना की कलेक्शन जानिए
Raja Shivaji Collection Day 3 (Image Credit-Social Media)
Raja Shivaji Collection Day 3: राजा शिवाजी जोकि रितेश देशमुख की फिल्म है। रितेश देशमुख ने सपना देखा था कि वो छत्रपति शिवाजी के जीवन पर आधारित एक फिल्म का निर्माण करेंगे। जैसा कि सभी को पता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ना केवल महाराष्ट्र के ही अपितु पूरे भारत के गौरव थे। Raja Shivaji के जीवन पर आधारित फिल्म बनाए और उसमें खुद रितेश देशमुख ने राजा शिवाजी का किरदार प्ले किया है। लेकिन फिल्म के रिलीज के बाद यदि किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। तो वहीं सलमान खान की है। जिन्होंने अपने सिर्फ कैमियों से ही दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ा है। सलमान खान ने जीवाजी महाला का किरदार निभाया है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन कर रही है। चलिए जानते हैं Raja Shivaji ने अबतक कुल कितना कलेक्शन कर लिया है।
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 (Raja Shivaji Box Office Collection Day 3)-
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी द्वारा समर्थित इस पीरियड ड्रामा में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, बोमन ईरानी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख सहित कई बड़े कलाकार शामिल हैं। सलमान खान भी कैमियो में नजर आते हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग से ही तय हो चुका था कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कलेक्शन करेगी और हुआ भी ऐसा ही है।
यह फिल्म शिवाजी भोसले के शुरुआती वर्षों की कहानी बताती है, जिसमें उनके उस सफर को दर्शाया गया है जब वे हिंदवी स्वराज की स्थापना के लिए प्रमुख शक्तियों को चुनौती देते हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का हिंदी की तुलना में मराठी में ज्यादा अच्छा कलेक्शन रहा है। पहले दिन शुक्रवार को फिल्म ने 11.35 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। तो वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई और फिल्म ने दूसरी दिन 10.55 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। ये मराठी जगत की पहली फिल्म साबित हुई है। जिसने लगातार दो दिनों तक 10 करोड़ रूपए के पार कलेक्शन किया है। तो वहीं इस तरह से राजा शिवाजी ने मराठी के टॉप-10 फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
इसके साथ ही राजा शिवाजी ने तीसरे दिन यानि रविवार को अबतक 4 करोड़ रूपए तक का कलेक्शन कर लिया है। जोकि दिन पूरा होते-होते और भी ज्यादा हो जाएगा। तो वहीं आज रविवार होने की वजह से फिल्म को लाभ मिल सकता है।
बता दे कि राजा शिवाजी का बजट ही 100 करोड़ रूपए के करीब है। जबतक फिल्म 100 करोड़ रूपए का कारोबार नहीं कर लेती है। तबतक फिल्म को सुपरहिट नहीं कहा जा सकता है। और छावा मूवी के कलेक्शन को पार करना राजा शिवाजी फिल्म के लिए इतना आसान नहीं साबित होगा। क्योंकि छावा मूवी ने 800 करोड़ रूपए का आकड़ा पार कर लिया था। और दिन प्रतिदिन फिल्म के कलेक्शन में वृद्धि ही देखी गई। लेकिन राजा शिवाजी में पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।