Anil Kapoor के पिता कौन हैं और क्या करते हैं? जिनका करियर बर्बाद हुआ राजेश खन्ना की वजह से

Who Is Anil Kapoor Father: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने पिता के बारे में बताई कुछ ऐसी बाते जिसकी वजह से चर्चा में है, जानिए कौन हैं अनिल कपूर के पिता

Update:2026-05-03 10:16 IST
Who Is Anil Kapoor Father Surinder Kapoor And What Did (Image Credit-Social Media)

Anil Kapoor Father: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। जिसके पीछे की वजह बनी हुई है। अनिल कपूर के पिता जिनके बारे में उन्होंने बताया कि उनका करियर राजेश खन्ना की वजह से खराब हो गया था। तो वहीं अनिल कपूर ने अपने पिता से वादा किया था कि वो अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। चलिए जानते हैं कौन हैं अनिल कपूर के पिता 

अनिल कपूर के पिता कौन हैं? (Who Is Anil Kapoor Father)-

अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर, एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और सहायक निर्देशक थे। उन्होंने जुदाई (1997), पुकार (2000), हमारा दिल आपके पास है और अन्य फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने क्लासिक फिल्म मुगल-ए-आजम में सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया है। अनिल कपूर (Anil Kapoor) तीन भाई है। बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर है। और एक बहन रीना कपूर हैं। उन्होंने 1995 से 2001 तक फिल्म और टेलीविजन निर्माता संघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2009 में एल.वी. प्रसाद फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता सुरिंदर कपूर जोकि अनिल, बोनी और संजय कपूर के पिता है। उनका निधन हो गया। 24 सितंबर, 2011में 84 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। रेडिफ डॉट कॉम पर दी गई जानकारी के अनुसार , शाम की सैर से लौटने के बाद मुंबई स्थित अपने घर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सुरिंदर कपूर की शादी निर्मल कपूर के साथ हुई थी। जिनका देहांत 90 साल की उम्र में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से  हो गया है।


अनिल कपूर के पिता का राजेश खन्ना की वजह से कैसे हुआ करियर बर्बाद (Anil Kapoor Father Career Runied Rajesh Khanna)-

अनिल कपूर हाल ही में यूट्यूबर-कॉमेडियन लिली सिंह के पॉडकास्ट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने निजी और पेशेवर जीवन से जुड़े कुछ अनसुने किस्से साझा किए। इस बेबाक बातचीत का एक यादगार पल वह था जब अनिल कपूर ने बताया कि कैसे बॉलीवुड ने उनके पिता को तब दरकिनार कर दिया था जब दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना अभिनीत उनकी एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। अनिल कपूर ने बताया कि उनके पिता 1950 के दशक के उत्तरार्ध में मुंबई आए और निर्देशक के. आसिफ के सहायक के रूप में काम करने के बाद उनके प्रबंधक बन गए। अनिल ने बताया कि फिल्म जगत में हर कोई उनके पिता को एक 'नेक इंसान' मानता था और उनकी सफलता से कहीं अधिक उनकी विनम्रता और ईमानदारी की सराहना करता था। लेकिन दिल का दौरा पड़ने के बाद बॉलीवुड में हालात बदल गए और उनके लिए अपनी फिल्मों के लिए मुख्य अभिनेताओं को लेना मुश्किल हो गया।

एक दिल दहला देने वाली घटना को याद करते हुए अनिल कपूर ने बताया कि सुरिंदर कपूर की राजेश खन्ना अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई, जबकि सभी को फिल्म से बड़ी सफलता की उम्मीद थी। अनिल कपूर ने कहा, 'मुझे याद है कि कैसे कुछ ही घंटों में सब कुछ बदल गया।' अभिनेता ने आगे बताया कि जब उनके पिता फिल्म के प्रचार के लिए बेंगलुरु गए, तो हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने कोई नहीं था, इस घटना ने अनिल कपूर पर गहरा प्रभाव छोड़ा।

अनिल कपूर ने बताया, 'सबने उसे पूरी तरह से छोड़ दिया था, उससे नाता तोड़ लिया था। यह बहुत चौंकाने वाला था। और मैंने उसे पहली बार उस हालत में देखा था।' अभिनेता ने आगे बताया कि जब उनके पिता घर लौटे, तो वह रोने ही वाले थे, बेहद कमजोर हालत में थे - यह दृश्य अनिल कपूर के मन में बस गया। इस घटना ने उन्हें हीरो बनने, मुख्य अभिनेता बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 18 साल की उम्र में अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर शुरू किया और लगातार कड़ी मेहनत की।

Tags:    

Similar News