Patriot एक्टर Mohanlal व Mammootty में कौन ज्यादा अमीर? जानें यहां

Mohanlal-Mammootty: पैट्रियट फिल्म स्टार मोहनलाल और ममूटी में से किस एक्टर के पास अधिक संपत्ति है, आइए जानते हैं।

Update:2026-05-03 16:17 IST

Mohanlal-Mammootty (Photo- Social Media)

Mohanlal-Mammootty: मोस्ट चर्चित मलयालम फिल्म "पैट्रियट" (Patriot Movie) 1 मई से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, इस फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी नजर आ रहें हैं, दोनों ने कई सालों बाद एक साथ फिल्म में काम किया है, जिस वजह से फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर अच्छी खासा बज बना हुआ था, अब जब फिल्म रिलीज हो गयी है तो यह बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी कर रही है, चलिए इसी बीच हम आपको बताते हैं कि आखिर पैट्रियट स्टार मोहनलाल और ममूटी में कौन ज्यादा अमीर है।

मोहनलाल व ममूटी में किसके पास अधिक संपत्ति

पैट्रियट मूवी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, फिल्म का दो दिनों का टोटल कलेक्शन 31.50 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि मोहनलाल इस फिल्म में भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल रहीम नाइक का रोल अदा कर रहें हैं, जबकि ममूटी डॉ. डेनियल जेम्स के किरदार में हैं। दोनों ही अभिनेताओं की अदाकारी की दर्शक जमकर तारीफ कर रहें हैं, मोहनलाल और ममूटी दर्शकों के बीच छा गए हैं।


वहीं अब यदि आपको यह बताएं कि दोनों में सबसे अमीर कौन है तो दरअसल सबसे पहले बात करते हैं मोहनलाल की, मोहनलाल मलयालम इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं, वे अपने अब तक के करियर में 400 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं, उनकी एक फिल्म की फीस 20-25 करोड़ रुपए होती है। वहीं अब उनकी नेटवर्थ के बारे में बताएं तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोहनलाल की नेटवर्थ 427.5 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों के जरिए नहीं होती, बल्कि उनके कई बिजनेस भी हैं, जहां से अच्छा पैसा वे कमाते हैं। मोहनलाल बुर्ज खलीफा में भी एक अपार्टमेंट खरीद चुके हैं। वहीं उनके कार कलेक्शन के बारे में बताएं तो रेंज रोवर, टोयोटा लैंड क्रूजर, मर्सिडीज बेंज GL350 जैसी लग्जरी कारें उनके गैराज में खड़ी है।

अब बात करते हैं सुपरस्टार ममूटी की तो वे भी कई दशकों से पर्दे पर राज कर रहें हैं, वे भी 425 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं, जी हां! ममूटी मलयालम के अलावा तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं। ममूटी को तीन बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। ममूटी आज के समय में साउथ इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं, उनकी एक फिल्म की फीस 10-15 करोड़ रुपए होती है। वहीं उनका कार कलेक्शन देख तो किसी का भी सिर चकरा जाए, उनके गैराज में एक से एक महंगी गाड़ियां मौजूद हैं। ममूटी की नेटवर्थ 340 करोड़ रुपए बताई जाती है, उनकी कमाई भी सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि रियल स्टेट से भी होती है।

Tags:    

Similar News