Drishyam 3 हिंदी में नहीं होगी रिलीज, आया हैरान देने वाला अपडेट
Drishyam 3: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म 'दृश्यम 3' हिंदी में रिलीज नहीं की जाएगी।
Mohanlal Drishyam 3 (Photo- Social Media)
Drishyam 3: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अपनी फिल्म 'दृश्यम 3' (Drishyam 3 Movie) को लेकर चर्चा में हैं, फिल्म 21 मई को रिलीज होने वाली है, दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, खासतौर पर जब से दृश्यम 3 का टीजर रिवील किया गया है, तभी से दर्शक फिल्म को लेकर बहुत अधिक एक्साइटेड हो गए हैं, अब तो दर्शकों ने उल्टी गिनती भी शुरू कर दी है, लेकिन इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है, जिसके मुताबिक ये फिल्म हिंदी में रिलीज नहीं होगी।
हिंदी में रिलीज नहीं होगी दृश्यम 3
मोहनलाल (Mohanlal Drishyam 3) की फिल्म दृश्यम 3 एक मलयालम फिल्म है, यानी कि फिल्म को मलयालम भाषा में बनाया गया है, लेकिन इसकी डबिंग तेलुगू, तमिल और कन्नड़ भाषा में भी होगी, वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि इस फिल्म को हिंदी में डब नहीं किया जाएगा, जी हां! क्योंकि हिंदी वर्जन अक्टूबर महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है, जो कि अजय देवगन की फिल्म है। दृश्यम 3 के हिंदी वर्जन के अक्टूबर में रिलीज होने की वजह से मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 के मलयालम वर्जन को हिंदी में डब नहीं किया जाएगा।
मोहनलाल की दृश्यम 3 के बारे में
मोहनलाल की दृश्यम 3 का निर्देशन जीतू जोसेफ द्वारा किया गया है, इस वक्त फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोरों से चल रहा है। फिल्म को एंटनी पेरुंबवूरन ने प्रोड्यूस किया है। वहीं स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में मोहनलाल के अलावा अनसिबा हसन, ईस्थर अनिल जैसी एक्ट्रेस अहम रोल में हैं।
सुपरहिट रह चुकी है दृश्यम की दोनों फ्रेंचाइजी
बता दें कि 'दृश्यम 3' हिट फ्रेंचाइजी दृश्यम का तीसरा पार्ट है, मोहनलाल की 'दृश्यम' 2013 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। फिल्म का दूसरा पार्ट 2021 में आया था, जिसने भी जबरदस्त कमाई की थी, फिल्म के सस्पेंस ने दर्शकों का दिमाग हिला कर रख दिया था और अब तीसरा और आखिरी पार्ट आने वाला है, जिसके लिए दर्शक कमर कस चुके हैं, फिल्म 21 मई को बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है।
अजय देवगन की दृश्यम 3
मोहनलाल की दृश्यम को हिंदी वर्जन में भी बनाया जा रहा है, दृश्यम की हिंदी वर्जन की आ चुकीं दोनों फ्रेंचाइजी सुपरहिट साबित हुई थी और अब अजय देवगन तीसरी फ्रेंचाइजी के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। दृश्यम 3 हिंदी का निर्देशक अभिषेक पाठक कर रहें हैं, जो 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।