क्या Sunita Ahuja ने Govinda के घुटने में मारी थी गोली? लेटेस्ट बयान ने मचाई हलचल

Sunita Ahuja Video: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक शो में गोविंदा के गोली कांड के बारे में ऐसा कुछ कह दिया, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

Update:2026-05-03 19:47 IST

Sunita Ahuja Video On Govinda (Photo- Social Media)

Sunita Ahuja Video: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक और मुंहफट अंदाज के लिए जानी जाती हैं, उनकी बातों में जरा भी फिल्टर नहीं हैं, वे कहीं भी कुछ भी बोल देती हैं, जिस वजह से कई बार उन्हें लेकर कंट्रोवर्सी भी हो जाती है। जैसा कि सुनीता आहूजा खुद हिंट दे चुकीं हैं कि पिछले कुछ साल से गोविंदा और उनके रिश्ते में खटपट चल रही है, उन्होंने बताया था कि गोविंदा का एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा है, वहीं अब सुनीता आहूजा ने जो बात कही है, उसे सुन तो लोगों का कहना है कि सुनीता आहूजा ने ही गोविंदा के घुटने में गोली मारी थी।

सुनीता आहूजा ने मारी थी गोविंदा को गोली

याद दिला दें कि साल 2024 में गोविंदा के घुटने में गोली लगी थी, यह हादसा 1 अक्टूबर 2024 की सुबह लगभग 4:45 बजे हुआ, दरअसल गोविंदा के मुंबई स्थित घर पर उनकी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चलने से यह घटना हुई थी। गोविंदा के मैनेजर के अनुसार, वे कोलकाता जाने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी वह उनके हाथ से फिसल गई और गोली चल गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उनके पैर से गोली निकाली गई।


उस दौरान जब गोविंदा के पैर में गोली लगने की खबर आई थी, लोगों ने तमाम सवाल उठाए थे, यहां तक कि यह भी कहा गया कि लगता है सुनीता और गोविंदा के बीच लड़ाई हो रही थी, जिस वजह से गोली गोविंदा को लगी। इस तरह के तमाम कयासबाजी उस दौरान लगाई गई थी, लेकिन अब हाल ही में सुनीता आहूजा ने गोली कांड के बारे में जो कुछ भी कहा, उसने लोगों को हैरान ही कर दिया।

Full View

सुनीता आहूजा हाल ही में लाफ्टर शेफ शो में गई थीं, इसी दौरान उन्होंने इशारों इशारों में गोविंदा के गोली कांड के बारे में बहुत कुछ कह दिया। सुनीता आहूजा लाफ्टर शेफ शो में कह रहीं हैं, "एक बात सिखाती हूं, जो अपनी बीवी की रिस्पेक्ट करता है, वो जिंदगी भर जो हीरो होता है न वो अंखियों से गोली मारता है, जहां थर्ड पार्टी में चला जाता है, तो घुटनों पे गोली मारे।" सुनीता आहूजा की ये बात सुन सेट पर मौजूद हर कोई शॉक्ड रह गया और पेट दबाकर हंसने लगा, वहीं अब जब सुनीता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स ताबड़तोड़ प्रतिक्रिया दे रहें हैं।

सुनीता आहूजा के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "भाई मानो या न मानो गोविंदा को गोली इसी ने मारी होगी।" दूसरे ने लिखा, "मतलब इसी ने गोली मारी थी गोविंदा को।" तीसरे ने लिखा, "सुनीता आहूजा की बात से सब समझ में आ रहा है।" चौथे ने लिखा, "इसने तो सच बता दिया कि गोली किसने मारी।"

Tags:    

Similar News