67 वर्ष की उम्र में ये Actor बनेगा दूल्हा, कहा- उम्र मायने नहीं रखती
Mukesh Khanna Marriage: 67 वर्ष की आयु में अभिनेता मुकेश खन्ना शादी करने के लिए तैयार हैं, जी हां! उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया।
Mukesh Khanna Marriage (Photo- Social Media)
Mukesh Khanna Marriage: अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, जी हां! दरअसल अब उन्होंने अपनी शादी पर ऐसा चौंकने वाला बयान दिया है कि उसे सुन हर कोई हैरान रह गया है। मुकेश खन्ना ने कहा है कि वे 67 साल की उम्र में भी शादी करने को तैयार हैं, इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर अब तक उन्होंने शादी क्यों नहीं की, आइए जानते हैं मुकेश खन्ना ने क्या कुछ कहा।
मुकेश खन्ना 67 वर्ष की उम्र में करेंगे शादी
मुकेश खन्ना ने हाल ही में खुलासा किया है कि वे अब तक कुंवारे क्यों हैं। उन्होंने शादी पर बात करते हुए कहा, "लोग सोचते हैं कि अगर आप शादी नहीं करते, तो आप शादी में विश्वास नहीं करते। यह सच नहीं है। मैं शादी में अधिकांश लोगों से कहीं अधिक विश्वास करता हूं। शादी भाग्य द्वारा तय होती है। पत्नी यूं ही नहीं मिल जाती। वह भाग्य में लिखी होती है। पत्नी आपके पिछले जन्म की प्रारब्ध होती है। वह आपके कर्मों को सुधारने के लिए आपके जीवन में आती है। रिश्ते अनेक हो सकते हैं लेकिन पत्नी एक ही होती है। विवाह दो आत्माओं का मिलन है।"
मुकेश खन्ना ने प्यार और धोखे के बारे में भी अपनी राय साझा की, और फिर अपनी शादी पर भी खुलकर बात की, उन्होंने कहा, "मेरी शादी होना होती तो अब तक हो चुकी होती। जिस महिला से मेरी शादी होनी तय है, वह कहीं न कहीं मौजूद है। जब भाग्य हमें मिलाएगा, तब होगा। उम्र मायने नहीं रखती? मैं तो गिनती भी नहीं करता।" मुकेश खन्ना के इस एक बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी, यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहें हैं।
मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि - प्यार सिर्फ एक बार होता है, बाकी सब सिर्फ अट्रैक्शन होती है। लोग आजकल आसानी से 'मूव ऑन' कर लेते हैं, जिससे प्यार के मायने कम हो जाते हैं, अगर आप एक इंसान से 'आई लव यू' कहते हैं और फिर दूसरे के पास चले जाते हैं, तो ये बहुत गलत बात है।
हाल ही समय रैना पर निकाली थी भड़ास
जैसा कि हमने आपको बताया कि मुकेश खन्ना अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, अभी हाल ही में उन्होंने समय रैना पर निशाना साधा था, क्योंकि समय रैना ने अपने शो में मुकेश खन्ना का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद मुकेश खन्ना ने भी कहा था कि कूटे की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती। मुकेश खन्ना ने कहा था- कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है, उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी, समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है, क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है, वो रोस्टेड प्राणी है।