Mahavatar Movie: महावतार के लिए विक्की कौशल की खास तैयारियां, जानिए कब रिलीज होगी ये फिल्म
Mahavatar Movie: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल अपनी मोस्ट चर्चित फिल्म महावतार के जरिए बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए अपनी कमर कस चुके हैं।
Vicky Kaushal Film Mahavatar (Photo- Social Media)
Vicky Kaushal Film Mahavatar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता विक्की कौशल इन दिनों अपनी फिल्म "लव एंड वॉर" की शूटिंग में बिजी चल रहें हैं, इस फिल्म में विक्की कौशल के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अगले साल जनवरी महीने में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। "लव एंड वॉर" (Love And War) के बाद विक्की कौशल अपनी मच अवेटेड फिल्म "महावतार" (Mahavatar Movie) की तैयारियों में जुटेंगे, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत करने वाले हैं।
विक्की कौशल की फिल्म महावतार
अभिनेता विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म "महावतार" (Mahavatar Update) होने वाली है, जिसके लिए वे अपना खून पसीना एक करने वाले हैं। महावतार फिल्म की शूटिंग पर हाल ही में अपडेट सामने आई थी, जिसके मुताबिक विक्की अपनी इस फिल्म की शूटिंग 2027 की जनवरी में शुरू करेंगे, एक तरफ जहां उनकी फिल्म "लव एंड वॉर" रिलीज होगी, वहीं तुरंत ही वे अपनी फिल्म "महावतार" की तैयारियों में जुट जाएंगे।
खबरें हैं कि महावतार मूवी को मेकर्स एक अलग लेवल पर ले जाने का प्लान कर रहें हैं, जिसके चलते फिल्म का बजट काफी तगड़ा होने वाला है। महावतार फिल्म में विक्की कौशल परशुराम का रोल अदा करेंगे, जिसके लिए वे बेहद कड़ी ट्रेनिंग लेने वाले हैं, उन्हें इस किरदार के लिए अपना फिजिकल ट्रांसफार्मेशन करना होगा। बताया जा रहा है कि विक्की कौशल इस फिल्म को अपना पूरा एक साल देने वाले हैं, अपना एक साल सिर्फ और सिर्फ महावतार मूवी को देंगे, और इस बीच में वे कोई भी फिल्म नहीं करेंगे। महावतार मूवी का शेड्यूल जनवरी से शुरू होकर दिसंबर महीने में पूरा किया जाएगा।
हालांकि फिल्म के लिए तैयारियां विक्की कौशल इसी साल जून महीने से शुरू कर देंगे, विक्की ने छह महीने के एक सख्त ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए हामी भरी है, जहां वे फिजिकल ट्रेनिंग लेंगे ही, साथ ही एक्टिंग की वर्कशॉप भी होगी। इस तरह देखा जाए तो विक्की कौशल पूरा 18 महीने इस फिल्म को देने वाले हैं। अमर कौशिक के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म महावतार को दिनेश विजान (Dinesh Vijan) द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। ये फिल्म 2028 में सिनेमाघरों (Mahavatar Release Date) में दस्तक दे सकती है।