Golmaal 5 से अक्षय कुमार का किलर लुक वायरल, जानिए कौन से एक्टर्स आएंगे नजर

Golmaal 5 Update: रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 से अक्षय कुमार का खतरनाक लुक वायरल हो रहा है, आइए दिखाते हैं।

Update:2026-03-14 20:22 IST

Golmaal 5 Movie Update (Photo- Social Media)

Golmaal 5 Movie Update: बॉलीवुड निर्देशक रोहित शेट्टी गोलमाल फ्रेंचाइजी की अगली किस्त यानी कि गोलमाल 5 को लेकर सुर्खियों में छाएं हुए हैं, इस फिल्म से जुड़ी आए दिन कुछ न कुछ अपडेट सामने आ रही है, वहीं अब एक ऐसी अपडेट मिली है, जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़े हैं, जी हां! रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 (Golmaal 5) का ऑफशियल ऐलान करते हुए बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने शूटिंग के सेट से ऐसा धमाकेदार वीडियो शेयर किया है, जिसे देख दर्शकों की हंसी ही नहीं रुक रही है।

गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty Film) अपनी कॉमेडी फिल्म गोलमाल की पांचवीं फ्रेंचाइजी के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, जिसमें अजय देवगन लीड रोल में होंगे। रोहित शेट्टी का आज जन्मदिन है और इसी खास मौके पर उन्होंने गोलमाल 5 का ऑफिशियल ऐलान किया, रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 के सेट से एक वीडियो शेयर किया और इसके साथ लंबा चौड़ा कैप्शन लिखकर गोलमाल 5 का ऐलान किया।

Full View

रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, "बीस साल पहले, पहली गोलमाल रिलीज़ हुई थी, एक ऐसी फिल्म जिसने मेरी ज़िंदगी बदल दी। इसका श्रेय आप सभी दर्शकों को जाता है। पिछले बीस वर्षों में, हमने आपका मनोरंजन किया है, और हाँ, कभी-कभी आपको निराश भी किया है, लेकिन हमने हमेशा अपने काम में ईमानदारी बरती है। तो अब, एक बार फिर, मेरी शानदार टीम और मैं गोलमाल की शूटिंग शुरू करके आपका मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। आपने हमेशा मुझे प्यार और समर्थन दिया है। हमें बस आपके आशीर्वाद की ज़रूरत है।"

अक्षय कुमार का खतरनाक लुक वायरल

रोहित शेट्टी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है, सभी मस्ती मजाक करते दिख रहें हैं और अंत में धमाकेदार एंट्री लेते हैं अक्षय कुमार। जी हां! अभिनेता अक्षय खन्ना का किलर लुक देखने को मिला, वे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, कहा जा रहा है कि अक्षय फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आ सकते हैं। बताते हैं कि अक्षय कुमार और अजय देवगन लंबे समय बाद एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखाईं देंगे।


कब रिलीज होगी गोलमाल 5

गोलमाल 5 में अजय देवगन और अक्षय कुमार के साथ ही अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, श्रेयस तलपड़े, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, शरमन जोशी और मुकेश तिवारी नजर आएंगे। कुछ महीने पहले ही खबरें आईं थीं कि करीना कपूर खान और सारा अली खान को रोहित शेट्टी गोलमाल 5 के लिए अप्रोच कर रहें हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने जा रही ये फिल्म अगले साल यानी कि 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है, मेकर्स द्वारा रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

Tags:    

Similar News