No Entry 2 को लेकर फैली अफवाहें, नहीं नजर आएंगे वरुण धवन

No Entry 2 Cast: नो एंट्री 2 फिल्म से जुड़ी तमाम तरह की अफवाहें फैली हुईं हैं, वहीं वरुण धवन की एंट्री को लेकर भी जो खबरें आईं, वे झूठी साबित हुईं।

Update:2026-05-13 22:51 IST

No Entry 2 Movie

No Entry 2 Movie: रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नो एंट्री के सीक्वल की काफी लंबे समय से चर्चा हो रही है, मेकर्स ने सालों पहले ही ऐलान कर दिया था कि नो एंट्री 2 फिल्म पर काम शुरू हो चुका है, इसी के साथ ही स्टार कास्ट पर भी अपडेट सामने आई थी, जिसके मुताबिक इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अर्जुन कपूर लीड रोल में नजर आने वाले थे, लेकिन फिर खबरें आईं कि दिलजीत दोसांझ ने इस फिल्म से किनारा कर लिया है। वहीं अब इतने महीनों बाद एक बार फिर नो एंट्री के सीक्वल की चर्चा होने लगी और कहा जाने लगा कि शाहिद कपूर भी इस फिल्म में शामिल हो गए हैं, जहां शाहिद कपूर की एंट्री की खबरें आईं, वहीं अब वरुण धवन के एक्जिट की खबरें आ रहीं हैं।

नो एंट्री 2 में वरुण धवन नहीं आयेंगे नजर

जहां हाल ही में खबर आई कि शाहिद कपूर ने दिलजीत दोसांझ को रिप्लेस किया है, वहीं अब कहा जा रहा है कि वरुण धवन भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, जी हां! सोर्सेज की मानें तो वरुण धवन इस फिल्म में नजर नहीं आएंगे, उन्हें लेकर जो भी खबरें आ रहीं हैं, वे सब अफवाहें हैं।

Full View

क्यों नो एंट्री 2 से बाहर हुए थे दिलजीत दोसांझ

फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने कंफर्म कर दिया था कि दिलजीत दोसांझ फिल्म नो एंट्री 2 का हिस्सा नहीं होंगे, साथ ही उन्होंने इसकी वजह का भी खुलासा किया था। बोनी कपूर ने बताया था कि दिलजीत दोसांझ इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, हमारी डेट्स में दिक्कत आ रही थी।

नो एंट्री 2 स्टार कास्ट

नो एंट्री 2 से दिलजीत दोसांझ का पत्ता पहले ही कट चुका था, अब वरुण धवन भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, ऐसे में अब सिर्फ अर्जुन कपूर ही इस फिल्म का हिस्सा रह गए हैं, और यदि शाहिद कपूर को लेकर आई खबर सच है तो वे भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। नो एंट्री 2 निर्देशक अनीस बज्मी के निर्देशन में बनने जा रही है। खबरें तो यह भी हैं कि इस फिल्म में 9-10 अभिनेत्रियां नजर आने वालीं हैं, जिसमें से अभी तक सिर्फ अदिति राव हैदरी और तमन्ना भाटिया का नाम ही कन्फर्म हुआ है। बताते चलें कि नो एंट्री 2 साल 2005 में आई धमाकेदार फिल्म नो एंट्री का सीक्वल है।

Tags:    

Similar News