Haiwaan Movie: अक्षय कुमार-सैफ अली खान की हैवान आएगी कब? इस मलयालम फिल्म का है रीमेक

Haiwaan Movie Release Date: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है, आइए जानते हैं फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Update:2026-06-27 11:44 IST

Haiwaan Movie Release Date

Akshay Kumar Haiwaan Movie Release Date: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म "वेलकम टू द जंगल" के लिए खूब वाहवाही बटोर रहें हैं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करते नजर आ रही है, वहीं इस फिल्म के बाद, अक्षय कुमार अपनी एक और फिल्म के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं, जी हां! दरअसल उनकी अपकमिंग हॉरर थ्रिलर फिल्म "हैवान" की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें सैफ अली खान भी लीड रोल में हैं, आइए जानते हैं फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

हैवान कब देगी दस्तक (Haiwaan Release Date Announcement)

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, मेकर्स ने आज इस फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हैवान की रिलीज डेट अनाउंस की। उन्होंने बताया कि फिल्म हैवान 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। हैवान की रिलीज डेट सुन फैंस खुश हो उठे हैं, क्योंकि एक लंबे अरसे बाद अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।

Full View

कैसा होगा अक्षय कुमार का रोल (Akshay Kumar Role In Haiwaan)

हैवान मूवी में अक्षय कुमार विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे, जो बेहद खूंखार होने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें अक्षय कुमार फिल्म में परिवार का बदला लेने के लिए लोगों की हत्या करेंगे। अक्षय कुमार का ये अंदाज पर्दे पर देखना काफी इंट्रेस्टिंग होने वाला है। बताते चलें कि इस फिल्म को 115 करोड़ रुपए के बजट में बनाया गया है।

हैवान मूवी स्टार कास्ट (Haiwaan Film Star Cast & Release Date)

11 सितंबर को रिलीज होने जा रही अपकमिंग हॉरर थ्रिलर फिल्म हैवान में बेहतरीन एक्टर्स नजर आएंगे, अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ असरानी, सैयामी खेर, बोमन ईरानी और श्रिया पिलगांवकर जैसे एक्टर्स इस फिल्म का हिस्सा हैं। हैवान 2016 में आई मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का हिंदी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में नजर आए थे, वहीं अब सुनने में आया है कि मोहनलाल हिंदी वर्जन में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा फिल्म को प्रोड्यूस किया गया है, जबकि इसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया है।

Tags:    

Similar News