Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: पोद्दार हाउस में शुरू होगा जश्न, चली जाएगी अरमान की याददाश्त
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में कहानी एक नया मोड़ लेगी, जहां अरमान अपनी बीमारी की वजह से अभिरा को भी भूल जाएगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल इन दिनों चैनल के रडार पर है, क्योंकि शो की TRP लगातार गिरती ही जा रही है, इस हफ्ते ये शो टॉप 10 में भी अपनी जगह नहीं बना पाया, ऐसे में आने वाले समय में मेकर्स बड़ा फैसला ले सकते हैं, शो में लीप आ सकता है या फिर शो पर ताला भी लग सकता है, हालांकि इन सबके बीच मेकर्स कहानी को इंट्रेस्टिंग बनाने में जुटे हुए हैं और अब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में जश्न के बीच बड़ा धमाका होने वाला है, आइए जानते हैं।
अरमान और अभिरा की होगी शादी
ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल के हाल ही के एपिसोड में दिखाया गया कि अरमान घर छोड़कर चला जाता है, क्योंकि वो अभिरा को दुखी नहीं देखना चाहता, जैसे ही अभिरा को ये पता चलता है, वो उसे ढूँढ़ने निकल देती है और जल्द ही अभिरा अरमान की ढूंढ कर घर वापस ले लाएगी। वहीं दादी सा और बाकी घरवालों को भी अपनी गलती का अहसास हो गया है, सभी अरमान और अभिरा से मांफी मांगेंगे, जिसके बाद फिर अरमान और अभिरा अपने बच्चों के साथ पोद्दार हाउस में एंट्री करेंगे।
अरमान और अभिरा अपनी बेटियों मायरा और मुक्ति के साथ पोद्दार हाउस में रहने आ जाएंगे, वहीं बाकी घरवाले दोनों के लिए एक सरप्राइज़ प्लान करेंगे, दरअसल अरमान और अभिरा की शादी पूरी नहीं हो पाई थी ऐसे में घरवाले इनकी शादी की प्लानिंग करेंगे और इस तरह एक बार फिर अरमान और अभिरा की शादी का जश्न शुरू होगा, घर में अरमान और अभिरा की शादी की तैयारियां शुरू होगी, पूरा परिवार बेहद खुश है, क्योंकि इस वक्त घर में सब खुश हैं, बस सभी को चिंता है तो अरमान की बीमारी की। अरमान और अभिरा की शादी की रस्मों के बीच बड़ा ट्विस्ट आएगा, दरअसल अरमान अपनी अभिरा को ही भूल जाएगा, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अरमान और अभिरा की शादी हो पाएगी या फिर कुछ नया ड्रामा शुरू होगा।