Bhagyaraj Death: कौन थे फिल्ममेकर भाग्यराज? 73 वर्ष की आयु में निधन, जानिए परिवार में कौन-कौन

Bhagyaraj Death: साउथ इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जाने माने फिल्ममेकर भाग्यराज का 73 वर्ष की आयु में निधन हो गया, जिससे फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया।

Update:2026-06-27 11:11 IST

Bhagyaraj Died At 73 

Bhagyaraj Death: साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज फिल्म निर्देशक, अभिनेता और जाने-माने स्क्रीन राइटर भाग्यराज अब हमारे बीच नहीं रहे, 73 वर्ष की आयु में वे दुनिया को अलविदा कह गए। बताया जा रहा है कि उनका निधन चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ। उनके आकस्मिक निधन की खबर से साउथ इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है, फैंस और सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें हैं, चलिए भाग्यराज के फिल्मी करियर और उनकी फैमिली के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कौन थे भाग्यराज

भाग्यराज का पूरा नाम कृष्णास्वामी भाग्यराज है। भाग्यराज एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही, एक शानदार निर्देशक, मेकर और लेखक भी थे। वे ऐसी फिल्में बनाते थे, जो समाज को अच्छा संदेश देती थीं और साथ ही कॉमेडी फिल्में भी बनाया करते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 25 से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया और 75 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया। सिर्फ यही नहीं! भाग्यराज बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म 'आखिरी रास्ता' (Aakhree Raasta) की कहानी लिखी और इसका निर्देशन भी किया था। 'मुंधनाई मुदिचू', 'अंधा 7 नातकल' और 'चिन्ना वीडु' भाग्यराज की कुछ सुपरहिट फिल्में हैं।


भाग्यराज के परिवार में कौन-कौन

भाग्यराज अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों एक बेटी और एक बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। बता दें कि भाग्यराज की पत्नी पूर्णिमा भाग्यराज एक अभिनेत्री हैं, हालांकि लंबे समय से वे फिल्मी दुनिया से दूर हैं। वहीं उनके बेटे का नाम शांतनु, जबकि बेटी का नाम शरण्या हैं। भग्यराज ने दो शादियां की थीं, उनकी पहली शादी 1981 में अभिनेत्री प्रवीणा से हुई थी, लेकिन 1983 में उनका निधन हो गया था, दरअसल प्रवीणा को पीलिया हुआ था, जिस कारण उनकी मौत हो गई। प्रवीणा के बाद भाग्यराज ने अभिनेत्री पूर्णिमा से 1984 में शादी रचाई थी।


क्या करते हैं भाग्यराज के बच्चे

दिवंगत अभिनेता भाग्यराज के दोनों बच्चे शांतनु और शरण्या भी मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बना रहें हैं, शांतनु ने 2008 में फिल्म 'सक्करकट्टी' से अपने करियर की शुरुआत की थी, और इसके बाद से वे कई फिल्में कर रहें हैं। शांतनु की शादी हो चुकी है, उनकी पत्नी का नाम कीर्ति हैं। वहीं बेटी शरण्या के बारे में बताएं तो वे भी एक अभिनेत्री हैं, उन्होंने 2006 में तमिल फिल्म 'परिजाथम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की, उसके बाद से वे कई फिल्में कर रहीं हैं।

Tags:    

Similar News