Nikhil Chinapa Kaun Hai: द अलायंस फेम निखिल चिनप्पा कौन हैं? क्या करती हैं उनकी पत्नी, जानिए सब कुछ
The Alliance Fame Nikhil Chinapa: अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द अलायंस में नजर आ रहें निखिल चिनप्पा के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं।
The Alliance Fame Nikhil Chinapa
The Alliance Fame Nikhil Chinapa: द अलायंस रियलिटी शो शुरू हो चुका है और इसी के साथ ही कंटेस्टेंट्स भी सुर्खियों मे छा गए हैं, जी हां! निखिल चिनप्पा ने पहले ही दिन से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया है, उन्होंने सबसे पहले अलायंस तोड़ा, जिस वजह से दर्शक उनके खेल से इंप्रेस हो गए हैं और अब तो बहुत से दर्शक उन्हें से सपोर्ट करने में जुट गए हैं। यदि आप निखिल चिनप्पा के बारे में नहीं जानते तो आइए हम आपको बताते हैं कि निखिल चिनप्पा कौन हैं और वे क्या करते हैं।
कौन हैं निखिल चिनप्पा
निखिल चिनप्पा का जन्म 6 जून 1973 में बैंगलोर में हुआ था, निखिल के पिता भारतीय सेना में पैराट्रूपर थे। उनकी पढ़ाई के बारे में बताएं तो उनकी शुरूआती शिक्षा कई अलग शहरों में हुई, इसके बाद बैंगलोर के बीएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से अस्पतालों के डिजाइन पर थीसिस लिखकर आर्किटेक्चर में डिग्री हासिल की। निखिल जब कॉलेज में थे उसी दौरान संगीत की दुनिया में उनकी रुचि बढ़ी और फिर अपने खर्चे के लिए उन्होंने पार्टियों में DJ का काम करना शुरू कर दिया।
53 वर्षीय निखिल चिनप्पा आज के समय में एक बेहद मशहूर भारतीय डिस्क जॉकी (DJ), टेलीविजन होस्ट, और संगीत समारोह आयोजक (फेस्टिवल क्यूरेटर) हैं। इसके साथ ही निखिल एमटीवी स्प्लिट्सविला और एमटीवी रोडिज़ जैसे कई और शोज में बतौर होस्ट, जज और गैंग लीडर के रूप में भी नजर आ चुके हैं। निखिल फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं, उन्हें 2011 में आई फिल्म शैतान और 2024 में आई फिल्म द मिरांडा ब्रदर्स में देखा गया था। वहीं, अब निखिल द अलायंस में अपना शानदार खेल दिखा रहे हैं।
कौन हैं निखिल चिनप्पा की पत्नी
निखिल चिनप्पा की पत्नी का नाम पर्ल मिगलानी है, वे भी एक DJ हैं। निखिल चिनप्पा और पर्ल मिगलानी ने शादी से पहले करीब 6 सालों तक डेट किया, 6 साल की डेटिंग की बाद 2006 में दोनों ने अपने रिश्ते की नई शुरुआत की। 2018 में दोनों के घर ख़ुशियों ने दस्तक दी, निखिल की पत्नी पर्ल ने एक बेटी को जन्म दिया।
निखिल चिनप्पा नेट वर्थ
निखिल चिनप्पा की नेट वर्थ के बारे में बताएं तो उनकी टोटल नेटवर्थ 25 करोड़ से ₹40 करोड़ रुपए के बीच आंकी जाती है। निखिल चिनप्पा लाइव कॉन्सर्ट्स, इवेंट्स और ब्रांड एंडोर्समेंट से मोटी कमाई करते हैं और द अलायंस के लिए भी उन्होंने अच्छी खासी रकम चार्ज की होगी।