Lock Upp 2: लॉकअप की ये कंटेस्टेंट वोटों के लिए हुईं थीं टॉपलेस, जानिए सीजन 1 की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी
Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 आज से शुरू होने जा रहा है, लेकिन इसके पहले चलिए आपको लॉकअप सीजन वन की कुछ चर्चित कंट्रोवर्सी के बारे में बताते हैं।
Lock Upp Season 1
Lock Upp 2: एकता कपूर का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो लॉकअप सीजन 2 आज रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाला है, दर्शक बेसब्री से 8 बजने का इंतजार कर रहें हैं, क्योंकि अब तो कंटेस्टेंट्स का नाम भी रिवील हो चुके हैं और इस बार लॉकअप के घर में एक से एक कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब्स नजर आएंगे। लॉकअप 2 के शुरू होने से पहले, चलिए एक नजर लॉकअप सीजन वन की कंट्रोवर्सी पर डालते हैं, जिसने उस दौरान हंगामा मचा दिया था।
लॉकअप सीजन वन कंटेस्टेंट्स
एकता कपूर ने लॉकअप का पहला सीजन 2022 में लॉन्च किया था, जिसे बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत ने होस्ट किया था। लॉकअप सीजन वन में बेहद विवादित हस्तियां नजर आईं थीं, जैसे - पूनम पांडे, अंजली अरोड़ा, मुनव्वर फारुकी, पायल रोहतगी, शिवम शर्मा, सायशा शिंदे, सारा खान, निशा रावल, करणवीर बोहरा, चक्रपाणि, तहसीन पूनावाला, सिद्धार्थ शर्मा और बबीता फोगाट। बता दें कि मुनव्वर फारुकी ने सीजन वन की ट्रॉफी अपने नाम की थी, जबकि पायल रोहतगी फर्स्ट रनरअप बनी थीं।
लॉकअप सीजन वन कंट्रोवर्सी
लॉकअप सीजन वन में एक से एक विवादित हस्तियां थीं, जिन्होंने लॉकअप के घर में खूब तूफान मचाया था, जी हां! वहीं एक ऐसी कंटेस्टेंट थीं, जिन्होंने दर्शकों से वोट की मांग करते हुए कुछ ऐसा कह दिया था, जिससे बवाल मच गया था। जी हां! दरअसल हम बात कर रहें हैं पूनम पांडे की, पूनम पांडे ने कैमरे के सामने ऐलान किया था कि दर्शक उन्हें वोट करेंगे और वे एविक्शन से बच जाएंगी तो कैमरे के सामने टॉपलेस होंगी। पूनम पांडे के इस बयान ने बवाल मचा दिया था, वहीं दर्शकों ने उन्हें भर भर कर वोट दिए थे, सबसे अधिक वोट उन्हें ही मिले थे, जिसके बाद पूनम पांडे ने अपना वादा पूरा किया, उन्होंने कैमरे के सामने अपना टॉप निकाल दिया था, हालांकि उन्होंने साथ में यह भी कहा कि ये फैमिली शो है, जिस वजह से वे हदें पार नहीं कर सकतीं। पूनम पांडे के इस बयान ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
मुनव्वर फारुकी और अंजली अरोड़ा की प्रेम कहानी
लॉकअप सीजन वन में मुनव्वर फारुकी और अंजली अरोड़ा की प्रेम कहानी की भी जमकर चर्चा हुई थी, जी हां! लॉकअप सीजन वन की दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा के बीच शो की शुरुआत से ही एक मजबूत केमिस्ट्री देखने को मिली, दोनों की बॉन्डिंग फैंस को भी बेहद पसंद आने लगी थी, जिसके बाद फैंस ने इन्हें #Munjali (मुंजली) हैशटैग दिया था, लॉकअप के दौरान ये हैशटैग खूब ट्रेंड हुआ था। अंजली ने तो मुनव्वर को आई लव यू भी बोल दिया था, लेकिन जब लॉकअप का ग्रैंड फिनाले हुआ, उसी दौरान खुलासा हुआ था मुनव्वर ने अंजलि संग नजदीकियां महज गेम के लिए बधाई थी, क्योंकि उनकी पहले से ही गर्लफ्रेंड थी, जो ग्रैंड फिनाले पर पहुंची थी, जिसका नाम नाज़िला था। मुनव्वर का सच जान अंजली को बड़ा झटका लगा था और फिर उन्होंने पोस्ट के जरिए मुनव्वर पर तंज भी कसा था। लॉकअप खत्म होने के बाद से ही अंजलि और मुनव्वर दुश्मन बन गए और आज तक इनके बीच दुश्मनी बरकरार है।