Shreya Kalra: लॉकअप 2 की श्रेया कालरा कौन? गेम शुरू होने से पहले ही मिल रही नफरत, जानिए किसे कर रहीं डेट

Lock Upp 2 Fame Shreya Kalra: लॉकअप 2 का ग्रैंड प्रीमियर कुछ घंटों में होने वाला है, वहीं खेल शुरू होने से पहले ही इसका हिस्सा बनने जा रहीं कंटेस्टेंट श्रेया कालरा लोगों के घेरे में आ गईं हैं, आइए जानते हैं उनके बारे में।

Update:2026-06-27 14:48 IST

Lockupp2 Fame Shreya Kalra 

Lock Upp 2 Fame Shreya Kalra: लॉकअप सीजन 2 आज से नेटफ्लिक्स पर शुरू होने जा रहा है, दर्शक आज रात 8 बजे से इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। लॉकअप 2 को लेकर अच्छा खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ लॉकअप 2 अभी शुरू भी नहीं हुआ है, वहीं लॉकअप की एक कंटेस्टेंट अभी से लोगों के निशाने पर आ चुकीं हैं और वो कोई और नहीं, बल्कि श्रेया कालरा हैं, श्रेया कालरा पर क्यों दर्शकों का गुस्सा फूटा है, आइए जानते हैं।

श्रेया कालरा पर क्यों भड़के दर्शक

लॉकअप 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें श्रेया कालरा अभिनेता राम कपूर संग पंगा लेते नजर आ रहीं हैं, श्रेया कालरा प्रोमो में जिस तरह से राम कपूर संग बात कर रहीं हैं, यही देख दर्शक उन पर भड़क उठे हैं और उनकी आलोचना कर रहें हैं। श्रेया कालरा शो शुरू होने से पहले ही दर्शकों के निशाने पर आ गयीं हैं।

Full View

कौन हैं श्रेया कालरा

लॉकअप 2 का हिस्सा बनीं श्रेया कालरा एक सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर होने के साथ ही एक डांसर, डिजिटल क्रिएटर और एक्ट्रेस भी हैं। वह मूल रूप से इंदौर, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। श्रेया कालरा का जन्म 14 जनवरी 1997 को हुआ था, उनकी पढ़ाई के बारे में बताएं तो उन्होंने MBA किया हुआ है। श्रेया साल 2020 में एमटीवी के मशहूर रियलिटी शो 'रोडीज रेवोल्यूशन' (Roadies Revolution) में नजर आई थीं, यहीं से उन्हें देश भर में पहचान मिली। श्रेया कुछ म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकीं हैं, और वे अमेज़न एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'हार्टबीट्स' में भी नजर आईं थीं। श्रेया पॉडकास्ट भी होस्ट करतीं हैं। श्रेया कालरा के सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है, उनके Videos धड़ल्ले से वायरल होते हैं।


श्रेया कालरा नेट वर्थ

श्रेया कालरा की कुल संपत्ति लगभग 5 करोड़ से 10 करोड़ रुपए तक आंकी गई है, उनकी अच्छी खासी कमाई उनके यूट्यूब चैनल से होती है, जिस पर 16 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं फैशन, लाइफस्टाइल और ब्यूटी ब्रांड्स को प्रमोट करने के लिए भी वे मोटी फीस लेती हैं।


किसे डेट कर रहीं श्रेया कालरा

श्रेया कालरा सिंगल नहीं हैं, उन्होंने अपनी लव लाइफ किसी से छिपाई नहीं हुई है, श्रेया कालरा रोडीज और स्प्लिट्सविला फेम ऋषभ जायसवाल को डेट कर रही हैं, ऋषभ जायसवाल को आखिरी बार ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में कृष के किरदार में देखा गया था, वे एक्टर होने के साथ ही कंटेंट क्रिएटर भी हैं। दोनों लिव इन में रहते हैं और इनके वीडियोज अक्सर सुर्खियों में छाएं रहते हैं।



 


Tags:    

Similar News