Alia Bhatt ने जब बनाया था पहली बार खाना कैसा था उसका स्वाद,आइये जानते हैं आलिया से

सोशल मीडिया पर Alia Bhatt का एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। जिसे आलिया की पहली रसोई का बताया जा रहा है। आइये देखते हैं ये वीडियो

Newstrack :  Network
Update:2022-04-25 18:49 IST

Alia Bhatt's First Rasoi (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Alia Bhatt In Kitchen :रणबीर कपूर |(Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी को अभी कुछ दिन ही हुए हैं। दोनों ही स्टार्स अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हो गये हैं। उनकी शादी का इंतज़ार बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस को बेसब्री से था।

कई दिन पहले से ही आलिया और रणबीर की शादी की तैयारियों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे। फिलहाल आजकल दोनों ही अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी चल रहे हैं। वहीँ सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है। जिसे आलिया की पहली रसोई का बताया जा रहा है। वीडियो में आलिया चुकंदर का सलाद बनाती दिख रहीं हैं साथ ही अपने घर के शेफ से इंट्रोडक्शन भी करवा रहीं हैं।

दरअसल इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है। ये वीडियो आलिया की पहली रसोई का नहीं है बल्कि ये वीडियो दो से तीन साल पुराना है। ये वीडियो आलिया भट्ट के ऑफिशल यूट्यूब चैनल का है जिसमे वो कुछ रेसेपी शेयर करती नज़र आ रहीं है। फैंस इसे आलिया की पहली रसोई का वीडियो मान रहे हैं।

आलिया के फैंस इस वीडियो को शेयर करते दिख रहे हैं साथ ही आलिया की इससे जुडी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। वीडियो में आलिया बिना मेकअप के एकदम सिंपल सी लग रहीं हैं। लेकिन उनका चेहरा काफी ग्लो कर रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में आलिया अपने हेल्पर्स की मदद से अपनी फेवरेट डिश चुकंदर का सलाद और तुरई की सब्जी बनाते हुए नजर आ रही है। वो वीडियो के शुरुआत में अपनी फेवरेट डिश भी बताती हैं। साथ ही उनका पसंदीदा डेजर्ट मूंग दाल का हलवा है। आलिया के इस वीडियो पर अचानक से खूब व्यूज आने लगे हैं। लोग इसे शादी के बाद आलिया का फर्स्ट डे इन किचन समझ के खूब पसंद भी कर रहे हैं। लेकिन ये वीडियो दिसंबर 2019 का है।

Full View

रणबीर और आलिया ने काफी प्राइवेट तरीके से शादी की थी जिसमे उनके परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। दोनों की शादी 14 अप्रैल को हुई थी। इनके प्यार की शुरुआत उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर हुई थी जिसके बाद से ही ये दोनों कई बार कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किये गए।

Tags:    

Similar News