Alia Bhatt अपनी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी लिए जाएंगी ऑस्ट्रेलिया

अपनी शादी से लेकर प्रेगनेंसी की खबर तक सोशल मीडिया पर चर्चा में रही Alia Bhatt अब अपनी आगामी फिल्म Rocky aur Rani ki prem kahani के लिए इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।

Update: 2022-07-03 11:19 GMT

बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt (आलिया भट्ट) की हाल में हुई शादी और प्रेगनेंसी के बाद आलिया भट्ट उनकी आगामी फिल्म को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, वो अपनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए बहुत जल्द ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो सकती हैं। खबर ये भी आ रही है की आलिया भट्ट के साथ Ranveer Singh (रणवीर सिंह) भी फिल्म के गाने की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं, जिसे मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करने वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में आलिया भट्ट के अपोजिट रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में रहेंगे। फिल्म में रणवीर सिंह एक अमीर लड़के का रोल निभाएंगे वहीं आलिया मध्यवर्गीय परिवार की लड़की का किरदार निभाएंगी, जिसमें एक मुलाकात के बाद दोनो में प्यार हो जाएगा पर उनके माता पिता इस रिश्ते से नाखुश दिखाई देंगे, इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का जिक्र मशहूर डायरेक्टर कारण जोहर ने पिछले साल ही अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी थी। इस फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सूमित राय ने लिखी है। वहीं इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अलावा धर्मेंद्र, जाया बच्चन और शबाना आज़मी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। साथ ही आपको यह भी बता दें कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी अगले साल फरवरी में रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी एक दूसरे के अपोजिट मुख्य किरदार में नजर आएंगे।

Tags:    

Similar News