Karan Veer Mehra ने मीडिया के सामने Shrutika Arjun के साथ की ऐसी हरकत हो गए ट्रोल

Karan Veer Mehra Shrutika Arjun Video: बिग बॉस 18 जीतने के बाद करणवीर मेहरा ने श्रुतिका अर्जुन के साथ की ऐसी हरकत वीडियो देख नेटिजन्स ने किया ट्रोल;

Report :  Shikha Tiwari
Update:2025-02-07 14:04 IST

Karan Veer Mehra Video Viral With Shrutika Arjun (Image Credit- Social Media)

Karan Veer Mehra Shrutika Arjun Video: करणवीर मेहरा जबसे बिग बॉस 18 जीते हैं। उस समय से वो सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। बिग बॉस 18 का फिनाले हुए एक महीने से ज्यादा का समय होने  जा रहा है। तो वहीं अक्सर वो मीडिया के कैमरों में कैद होते रहते हैं। हालहि में एक फंक्शन में करणवीर मेहरा और बिग बॉस 18 के अन्य कंटेस्टेंट नजर आएं हैं। जहाँ पर बिग बॉस 18 फेम श्रुतिका अर्जुन भी इस पार्टी का हिस्सा बनी थी। करणवीर मेहरा ने श्रुतिका अर्जुन के साथ कर दी ऐसी हरकत नेटिजन्स ने कहा करणवीर मेहरा दिल के काफी अच्छे हैं। 

करणवीर मेहरा का श्रुतिका अर्जुन के साथ वायरल हुआ वीडियो (Karan Veer Mehra Video Viral With Shrutika Arjun)-

करणवीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन का रिश्ता बिग बॉस 18 में कैसा था। ये बात किसी से भी नहीं छुपी हुई है। करणवीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन के बीच का रिश्ता यदि किसी की वजह से बना है तो वो चुम दरांग की वजह से बना है। क्योंकि चुम दरांग करणवीर मेहरा के क्लोज थे। तो वहीं श्रुतिका अर्जुन भी चुम दरांग की अच्छी दोस्त थी। लेकिन शो के अंत तक करणवीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन के रिश्ते में दरार देखी गई। तो वहीं बिग बॉस 18 से बाहर आने के बाद श्रुतिका अर्जुन ने बिग बॉस 18 का विनर विवियन डीसेना को बताया था। और उनको सपोर्ट किया था। 

जिसकी वजह से कहा गया कि करणवीर मेहरा और श्रुतिका अर्जुन की दोस्ती टूट गई है। लेकिन कल एक फंक्शन के दौरान करणवीर मेहरा जिस तरह से श्रुतिका अर्जुन को गले लगाते हुए नजर आए हैं। तो वहीं श्रुतिका अर्जुन का प्यार से गाल पुल करते हुए नजर आएं हैं। जिसकी वजह से करणवीर मेहरा द्वारा श्रुतिका अर्जुन को इस तरह से ट्रीट किए जाने फर करणवीर मेहरा का नेटिजन्स तारीफ करते हुए नजर आएं हैं। और करणवीर मेहरा को कह रहे हैं कि वो दिल के काफी अच्छे हैं। चुम दरांग की वजह से श्रुतिका अर्जुन से इतनी अच्छे से मिलते हुए नजर आएं हैं। तो वहीं करणवीर मेहरा को नहीं पसंद करने वाले यूजर्स ने श्रुतिका अर्जुन के साथ इस तरह करणवीर मेहरा के व्यवहार करने पर उनको ठरकी कहा है। 


Tags:    

Similar News