Priyanka Chopra के आगे उनकी होने वाली भाभी पड़ी फीकी देखें शादी के फंक्शन का वीडियो
Priyanka Chopra Brother Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई की शादी में भाभी के साथ किया धमाकेदार डांस, वीडियो हुआ वायरल;
Priyanka Chopra Dance With Sister In Law Video (Image Credit- Social Media)
Priyanka Chopra Borther Wedding Video: प्रियंका चोपड़ा ना केवल बॉलीवुड में ही अपितु हॉलीवुड में भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैं। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी करने के बाद हमेशा के लिए विदेश में ही शिफ्ट हो गई लेकिन वो अपने फैमिली फंक्शन और प्रोजेक्ट के लिए भारत आती रहती हैं। इस समय प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए भारत आई हैं। तो वहीं कल सिद्धार्थ की संगीत थी। जिसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी भाभी के साथ और पति के साथ धमाकेदार डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा ने भाभी के डांस किया संगीत में डांस ( Priyanka Chopra Dance With Sister In Law Video)-
सिद्धार्थ चोपड़ा की हल्दी, मेहंदी फंक्शन के बाद संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति हॉलीवुड संगीत निक जोनस (Nick Jonas) अपनी फैमिली के साथ पहुँचे थे। प्रियंका के सास-ससुर पहले ही शादी अटेंड करने के लिए पहुँच गए थे। संगीत सेरेमनी से प्रियंका और निक के परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
बता दें कि भाई सिद्धार्थ चोपड़ा (Siddharth Chopra) की संगीत में इस कपल नेवी ब्लू कलर का ड्रेस पहन रखा था। ग्लिटरिंग लहंगे में प्रियंका चोपड़ा बहुत-ही खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं नेवी ब्लू कलर के वेलवेट सूट में निक जोनस (Nick Jonas) काफी हैंडसम लग रहे थे। संगीत सेरेमनी में दोनों ने एक साथ परफॉर्म भी किया है। जहाँ निक जोनस ने गाना गाया था। तो वहीं देसी गर्ल अंदाज में अपनी भाभी के साथ डांस करती हुई नजर आई हैं।
तो वहीं प्रियंका चोपड़ा का उनके भाभी के साथ डांस वाला वीडियो देखने के बाद यूजर ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा के सामने उनकी भाभी फीकी पड़ गई हैं। प्रिंयका चोपड़ा इस उम्र में भी काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा आने वाले दिनों में महेश बाबू की फिल्म SSMB29 में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। ये इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है।