Anupamaa Upcoming: इस सदस्य की होगी मौत, राही से पंगा लेगी अनुपमा

Anupamaa Upcoming Episode: आइए जानते हैं कि अनुपमा सीरियल की कहानी में अब क्या हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

Update:2025-07-01 16:31 IST

Anupamaa Upcoming Episode

Anupama Upcoming: अनुपमा सीरियल में कहानी बेहद इंट्रेस्टिंग चल रही है, कहानी तीन हिस्सों में चल रही है, कोठारी निवास में जमकर ड्रामा हो रहा है, साथ ही शाह हाउस में भी बवाल मचा हुआ है और अनुपमा को आए दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ ही रहा है। वहीं अब अनुपमा की जिंदगी और अधिक मुश्किल होने वाली है, जी हां! क्योंकि उसकी जिंदगी में कई सारे ट्विस्ट आने वाले हैं, आइए जानते हैं कि अनुपमा सीरियल की कहानी में अब क्या हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

अनुपमा में इस सदस्य की होगी मौत (Anupamaa Upcoming Episode)

अनुपमा सीरियल में एक मेगा ट्विस्ट आने वाला है, शाह परिवार में मातम छाने वाला है, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाबूजी की मौत होने वाली है, जी हां! बाबूजी का एक्सीडेंट हो जाएगा और उनकी मौत हो जाएगी, बाबूजी की मौत से घर में मातम छा जाएगा, कहा तो यह भी जा रहा है कि उनकी मौत का जिम्मेदार तोशू होगा, क्योंकि तोशू अनुपमा की पॉलिसी हड़पना चाहता है, लेकिन बाबूजी को इसके बारे में पता चल जाता है, जिसकी वजह से वे इसके खिलाफ होते हैं। अब देखना होगा कि बाबूजी की मौत के बाद से कहानी में क्या ट्विस्ट आएगा।



राही से पंगा लेगी अनुपमा (Anupamaa New Episode)

अनुपमा और जसप्रीत भारती के एक्सीडेंट से बुरी तरह टूट गए हैं, भारती की सर्जरी के लिए 50 हजार रुपए चाहिए, अनुपमा व जसप्रीत पैसे इकट्ठे करने में लगे हुए हैं, जब अनुपमा को कोई रास्ता नहीं सुझता तो वह डांस कंपटीशन में भाग लेने के बारे में सोचती है, वह एक टीम तैयार करती है, सभी चॉल वालों का नाम डांस कंपटीशन के लिए दे देती है, लेकिन चॉल वालों के घरवाले भड़क जाते हैं और कंपटीशन में हिस्सा लेने के लिए मना कर देते हैं। वहीं दूसरी ओर राही भी डांस में हिस्सा ले रही है, वह भी अपनी टीम बना रही है। यानी कि डांस कंपटीशन में एक बार फिर राही व अनुपमा आमने सामने होंगे, देखना होगा कि दोनों में कौन डांस कंपटीशन जीतेगा।

Tags:    

Similar News