बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आएं अनुष्का-विराट, ऐसे की मदद

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली ने असम और बिहार में राहत कार्य के लिए दिल खोलकर दान दिया है। दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी दी है।

Update:2020-07-30 14:08 IST
Anushka Sharma-Virat Kohli

मुंबई: देश एक साथ कई मुश्किलों का सामना कर रहा है। एक ओर कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहा है तो वहीं दूसरी ओर भारत के अलग-अलग राज्य बाढ़ से ग्रस्त हैं। बिहार और असम राज्य में लाखों जिंदगियां बाढ़ से प्रभावित हुई हैं। ऐसे में इन राज्यों के लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं कई बॉलीवुड स्टार। अब इस कड़ी में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली का नाम भी शामिल हो गया है।

यह भी पढ़ें: जलती रही महिला: इसलिए उठाया इतना बड़ा कदम, अस्पताल में चल रहा इलाज

असम और बिहार में राहत कार्य के लिए डोनेट की राशि

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर पति विराट कोहली ने असम और बिहार में राहत कार्य के लिए दिल खोलकर दान दिया है। दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी दी है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि जब हमारा देश कोरोना वायरस महामारी से लड़ाई लड़ रहा है। असम और बिहार में लोग भीषण बाढ़ के कारण पीड़ित हैं। कई परिवार और आजीविका प्रभावित हुई हैं।

यह भी पढ़ें: पेट से लोहा आर-पार: हादसे ने हिला दिया हर किसी को, सभी की आँखे हुई नम

हम असम और बिहार के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इस बीच मैंने और विराट ने बाढ़ राहत और कल्याण में विश्वसनीय काम करने वाले तीन संगठनों का समर्थन करके जरूरतमंदों की मदद करने का संकल्प लिया है। आप भी इन संगठनों की मदद के लिए आगे आइए। जिससे इन राज्यों का समर्थन करने के लिए मदद पहुंच सके।

Full View

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन आगे बढ़ा: 31 अगस्त तक बंद रहना होगा घरों में, होंगे सख्त नियम

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने भी डोनेट की है राशि

दोनों ने अपनी पोस्ट में राशि का जिक्र नहीं किया है। बता दें कि अनुष्का और विराट ने तीन संगठनों रैपिड रिस्पांस, एक्शन एड और गूंज को राशि दान की है। वहीं, बीते दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पति निक जोनस ने भी बिहार और असम में बाढ़ राहत और पुनर्वास कार्य के लिए दान दिया था। इस बारे में प्रियंका चोपड़ा ने जानकारी दी है।



यह भी पढ़ें: ऐसे शुरू हुई सुशांत और रिया की 15 करोड़ वाली Love Story, जानकर हो जाएंगे दंग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News