Anushka Sharma Luxury Bag: अनुष्का का 1.96 लाख का खूबसूरत बैग, देखते रह जायेंगे आप

Anushka Sharma Luxury Bag: अनुष्का की लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहीं हैं जिसमे अनुष्का एक काफी एक्सपेंसिव बैग को लिए नज़र आ रहीं हैं।

Update: 2022-08-01 13:09 GMT

Anushka Sharma Luxury Bag (Image Credit-Social Media)

Anushka Sharma Luxury Bag: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने पति और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका के साथ आजकल लंदन में छुट्टियां मना रहीं हैं। वहीँ उनकी कई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड होती रहतीं हैं। अभी अनुष्का की लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहीं हैं जिसमे अनुष्का एक काफी एक्सपेंसिव बैग को लिए नज़र आ रहीं हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं और अपनी निजी ज़िन्दगी से जुडी तस्वीरें अपने फैंस के साथ ज़रूर शेयर करतीं हैं अब उसी क्रम में अब अनुष्का ने अपनी कुछ और तसवीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद से ही अपने परिवार के साथ वेकेशन पर गए हुए हैं। इसके पहले अनुष्का,विराट और उनकी बेटी वामिका फ्रांस की राजधानी पेरिस में मस्ती करते नज़र आये थे। वहीँ अब वो लंदन में घूम रहे हैं। पेरिस से अनुष्का ने अपनी बेहद खास तस्वीर शेयर की जिसमे वो पेरिस की फेमस डिश करिस्संट्स कहती नज़र आईं थीं। इसके बाद अनुष्का अपने पति और बेटी के साथ आजकल लंदन की यात्रा पर हैं जहाँ से उन्होंने काफी खास फोटोज शेयर की हैं।

Anushka Sharma Luxury Bag (Image Credit-Social Media)

 बॉलीवुड के मोस्ट लवेबल कपल को लंदन में स्पॉट किया गया। दोनों की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। तस्वीरें देखकर ही आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि पूरा परिवार काफी मस्ती कर रहा है। इस दौरान अनुष्का ने ब्रिजी आउटफिट पहना हुआ था और विराट ने ब्लू शर्ट और व्हाइट पैंट पहन रखी थी जिसमे दोनों कमाल नज़र आ रहे थे। वहीँ अनुष्का की इस तस्वीर में जो टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है वो है अनुष्का का बैग। जिसका कलर भी काफी कमाल का है उन्होंने डेजर्ट बेज कलर का बैग लिया हुआ है। आपको बता दें अनुष्का का ये सैफियानो लैदर बैग 'Prada' ब्रांड का है, जिसकी कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जायेंगे। अनुष्का के इस बैग की कीमत 2490 डॉलर है यानि 1,96,790 रुपए।

Anushka Sharma Luxury Bag (Image Credit-Social Media)

 अनुष्का के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो जल्द की फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' नज़र आने वालीं हैं। ये फिल्म प्रोसित रॉय के निर्देशन बनी है। जो भारती महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म होगी। अनुष्का इस फिल्म में झूलन गोस्वामी का रोल निभाएंगी। साथ ही बता दें कि ये फिल्म 'नेटफ्लिक्स इंडिया' पर रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News