Bhojpuri Hit Song: इस भोजपुरी गर्ल संग अरविंद अकेला कल्लू ने मटकाई कमरिया, वायरल हो गया वीडियो

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू के गाने दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाते हैं। वहीं अब फिर अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा चुका है और तेजी से वायरल भी ही रहा है।;

Report :  Shivani Tiwari
facebook icontwitter icon
Update:2023-10-27 22:28 IST
Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song (Photo- Social Media)

  • whatsapp icon

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा की दुनिया के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। अरविंद अकेला कल्लू ने खुद को एक बेहतरीन अभिनेता के रूप में तो साबित कर ही दिया है, लेकिन साथ ही उनकी गायिकी के भी बहुत से लोग दीवाने हैं। जी हां!! अरविंद अकेला कल्लू के गाने दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाते हैं। वहीं अब फिर अरविंद अकेला कल्लू का एक नया गाना रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा चुका है और तेजी से वायरल भी ही रहा है।

रिलीज होते ही वायरल हुआ अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना

सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी इंडस्ट्री के चॉकलेटी ब्वॉय कहलाते हैं। अपनी स्मार्टनेस और क्यूटनेस की वजह से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल "लछमिनिया हमार" है। अरविंद अकेला कल्लू का यह गाना आज ही रिलीज हुआ है और रिलीज होते ही गर्दा उड़ा दिया है।


इस भोजपुरी गर्ल संग अरविंद अकेला कल्लू ने मटकाई कमरिया

"लछमिनिया हमार" गाने में अरविंद अकेला कल्लू संग अभिनेत्री सपना चौहान नजर आ रहीं हैं। दोनों की धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस पर फैंस फिदा हो चुके हैं। गाने की स्टोरी के बारे में बताएं तो इसमें सपना चौहान नाराज हैं, वहीं अरविंद अकेला उन्हें मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। दोनों की नोंक झोंक और प्यार से भरपूर यह गाना बेहद ही खास अंदाज में फिल्माया गया है।

Full View

"लछमिनिया हमार" गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज दी है, वहीं सिंगर शिवानी सिंह ने भी गाने में उनका साथ दिया है। लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखा है, जबकि म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने कंपोज किया है, वहीं पवन पाल वीडियो के डायरेक्टर हैं। अरविंद अकेला कल्लू और सपना चौहान के इस गाने को आप वेव म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।



 



 


Tags:    

Similar News