Babil Khan Video: स्टार किड्स से परेशान हुए बाबिल खान, रोते हुए वीडियो वायरल, इंस्टाग्राम भी किया डिलीट
Babil Khan Video Viral: बाबिल खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टार किड्स पर कई इल्जाम लगा रहें हैं
Babil Khan Video Viral
Babil Khan Video Viral: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान अपने पिता के नक्शे कदम पर चल रहें हैं, वे भी एक्टिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमा रहें हैं, बाबिल अब तक कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुके हैं। बाबिल सिर्फ अपनी अदाकारी की वजह से नहीं, बल्कि अपने सरल स्वभाव की वजह से भी फैंस k फेवरेट बन चुके हैं, जितनी सादगी से इरफान खान रहा करते थे, वहीं सादगी बाबिल खान में भी देखने को मिलती है। वहीं इन सबके बीच बाबिल खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह स्टार किड्स पर कई इल्जाम लगा रहें हैं, उन्होंने कुछ जाने माने स्टार किड्स के नाम को मेंशन भी किया है, आइए बताते हैं।
बाबिल खान ने स्टार किड्स पर लगाया इल्जाम
अभिनेता बाबिल खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस देख उनके फैंस परेशान हो गए हैं। दरअसल बाबिल खान उस वीडियो में खूब रो रहें हैं और साथ ही अनन्या पांडे, शनाया कपूर समेत अन्य स्टार किड्स पर कमेंट करते नजर आ रहें हैं। बाबिल खान ने पहले इस वीडियो को खुद शेयर किया था, इसके बाद उन्होंने वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया और जब वीडियो इंटरनेट पर छा गया तो बाबिल खान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिलीट कर दिया है।
बाबिल खान का इंस्टाग्राम अकाउंट अब Unavailable हो गया है।बाबिल पहले वीडियो में कहते हैं कई लोग हैं जैसे शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल, आदर्श गौरव और अरिजीत सिंह भी, बॉलीवुड बहुत खराब है। बॉलीवुड बहुत फेक इंडस्ट्री है जिसका मैं भी हिस्सा रहा हूं। कई लोग ऐसे भी हैं जो बॉलीवुड को बेहतर बनाना चाहते हैं। मुझे आपको काफी कुछ दिखाना है, कई ज्यादा और भी ज्यादा।" इतना कहकर बाबिल खान बुरी तरह रोने लग जाते हैं, बाबिल खान के इस वीडियो को देख फैंस को उनकी चिंता होने लग गई है और अब वे कमेंट बॉक्स में बाबिल के लिए चिंता जाहिर कर रहें हैं।
बाबिल खान की ऐसी हालत देख तो कुछ यूजर्स सुशांत सिंह राजपूत से उनकी तुलना करने लगे हैं, वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ये वीडियो फेक है, आखिर सच क्या है, इसके बारे में जब तक बाबिल की ओर से कुछ बयान नहीं दिया जाता, तब तक कुछ कह पाना मुश्किल है। एक यूजर ने बाबिल के इस वीडियो को देख लिखा, "मुझे बहुत डर लग रहा है, प्लीज कोई इसे देख लो।" दूसरे ने लिखा, "बॉलीवुड की असलियत यही है।" वहीं बहुत से यूजर्स यह भी कह रहें हैं कि बाबिल खान ने ऐसा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए किया है।